फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest in Pakistan against forced conversion of Hindu girls in sindh province

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय का प्रदर्शन

Mon, 18 May 2020 01:55 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 18 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Protest in Pakistan against forced conversion of Hindu girls in sindh province
पाकिस्तान में हिंदू - फोटो : social media

पाकिस्तान में इन दिनों हिंदु अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सिंध प्रांत की हिंदू लड़की के साथ जबरन धर्म परिवर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अब वहां के लोगों द्वारा इसके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक मुस्लिम समूह द्वारा वहां हिंदुओं को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक हिंदू सांसद ने मामले की जांच कराने की मांग की है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ रमेश वंकवानी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे तख्तियां और बैनर लेकर तबलीगी जमात समूह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार की अल्पसंख्यक परिषद को तत्काल जांच के आदेश देने चाहिए क्योंकि सिंध के आंतरिक हिस्सों में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय लंबे समय से विरोध दर्ज करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंध प्रांत के हिंदुओं का आरोप है कि तबलीगी जमात समूह के लोगों ने प्रांत के मटियार क्षेत्र के नसूरपुर गांव में उनके घर क्षतिग्रस्त किए और उन्हें प्रताड़ित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed