फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Princess of Wales joins royals on Buckingham Palace balcony as she makes first public appearance since cancer

UK: कैंसर का पता चलने के बाद पहली बार दिखीं केट मिडलटन, 'ट्रूपिंग द कलर' परेड में शामिल हुईं

Sat, 15 Jun 2024 06:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

UK: कैंसर का पता लगने के बाद वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन आज पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं हैं। केट आज बकिंघम पैलेस की बालकनी में शाही परिवार के सदस्यों के साथ नजर आईं। वह 'ट्रूपिंग द कलर' समारोह के लिए बकिंघम पैलेस में मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Princess of Wales joins royals on Buckingham Palace balcony as she makes first public appearance since cancer
अपने बच्चों के साथ वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन - फोटो : एक्स/द प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स

विस्तार

वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, कैंसर का पता लगने के बाद वह आज पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं हैं। केट आज बकिंघम पैलेस की बालकनी में शाही परिवार के सदस्यों के साथ नजर आईं। वह अपने तीनों बच्चों जॉर्ज, प्रिंसेस शार्लोट और प्रिंस लुइस के साथ 'ट्रूपिंग द कलर' समारोह के लिए बकिंघम पैलेस पहुंचीं। ट्रूपिंग द कलर का आयोजन हर साल जून में किया जाता है। इसे किंग के आधिकारिक जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन


कैट और उनके परिवार को एक रीगल मैरून कार में बंकिंघम पैलेस तक ले जाते हुए देखा गया। अपनी पहली सार्वजनिक मौजूदगी से पहले हाल के महीनों में उन्हें एक सफेट टोपी के साथ सफेद रंग की पोशाक पहने हुए देखा गया था। केट ने जैसे ही पैलेस में प्रवेश किया। कई लोग उन्हें देखने के लिए उत्साहित दिखे।  
विज्ञापन


मिडलटन पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थीं, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उन्हें कैसर से पीड़ित होने का पता चला। मार्च में केट मिडलटन ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं और जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं हो जाती, वे सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केट मिडलटन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था, मैं ठीक हूं और हर दिन मजबूत हो रही हूं। केट ने कहा था कि सर्जरी से उबरने के दौरान आपके समर्थन और शुभकामना संदेशों के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहना चाहती हूं। ये दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिनाई भरे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास एक शानदार मेडिकल टीम है, जिसने मेरी बहुत देखभाल की है। इसके लिए मैं मेडिकल टीम की बहुत आभारी हूं।


इससे पहले, किंग चार्ल्स ने भी फरवरी में खुलासा किया था कि उन्हें भी कैंसर का इलाज कराना है। इसके चलते उन्हें अपने सार्वजनिक शाही कर्तव्यों को स्थगित करना पड़ा था। उनके कार्यालय ने कहा था कि वह कैंसर के प्रकार के बारे में कोई जानकारी नहीं देगा। वह ठीक होने की राह पर हैं और निवारक कीमोथेरेपी फरवरी में शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed