फ्रांस के 5 स्टार होटल में नहीं दिया प्रिंस विलियम और केट को रूम
- दूसरी ओर फ्रांस के लग्जरी होटल के रवैये पर प्रिंस हैरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि होटल का रवैया को शाही परिवार के प्रति गैर व्यावहारिक है।
- होटल की ओर से सफाई में कहा गया कि पहले की बुकिंग को किसी तरह से खारिज नहीं कर सकते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के फाइव स्टार होटल ने प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन को रूम देने से मना कर दिया। लग्जरी होटल ने साफ किया कि उनके यहां बुकिंग पहले पूरी हो चुकी है। ऐसे में शाही मेहमानों को होटल में जगह मिल पाना मुश्किल है।
दूसरी ओर फ्रांस के लग्जरी होटल के रवैये पर प्रिंस हैरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि होटल का रवैया को शाही परिवार के प्रति गैर व्यावहारिक है। अमींस के ली होटल मेरौट ने कहा कि ये संभव नहीं होगा कि हम पहले की बुकिंग को किसी तरह से खारिज कर सकें।
फ्रेंच समाचार पत्र कोरियर पिकर्ड के मुताबिक शाही परिवार और उनके सहयोगी होटल में चार सुइट्स की बुकिंग चाहते थे। उन्होंने 30 जून और एक जुलाई के बीच दो रातों के लिए ली होटल मैरोट में बुकिंग की अपील की थी।
लग्जरी होटल के रवैये पर प्रिंस हैरी ने जताई नाराजगी
होटल के मैनेजर ओलिवर वाल्टी ने बताया कि फ्रेंच विदेश मंत्रालय ने जनवरी सुइट्स की बुकिंग के लिए कागजात भेजे थे लेकिन हम उनके प्रस्ताव पर विचार करने के योग्य नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि होटल में पहले से ही पूरी बुकिंग हो चुकी थी।
मैनेजर ओलिवर वाल्टी ने बताया कि हम उन लोगों को निराश नहीं कर सकते थे जिन्होंने महीनों पहले होटल में बुकिंग करा रखी है। केवल शाही परिवार को रुकवाने के लिए किसी की बुकिंग कैंसिल कहीं से भी जायज नहीं होगा।
अपने पति के साथ मिलकर होटल चलाने वाली एस्टील वाल्टी ने डेली मेल से कहा कि हमारे यहां महीने भर पहले से ही बुकिंग हो चुकी थी, ऐसे में ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम शाही परिवार के प्रस्ताव पर सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि हम किसी भी तरह से शाही परिवार को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन उनकी वजह से दूसरे ग्राहकों को नीचा नहीं दिखा सकते।