फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan Markle expecting 2nd child

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार बनने जा रहे माता-पिता, प्रवक्ता ने वेलेंटाइन डे पर दी जानकारी

Mon, 15 Feb 2021 06:29 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle expecting 2nd child
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। मेघन मार्कल दूसरी बार गर्भवती हैं। इसकी घोषणा उनके प्रवक्ता ने रविवार को वेलेंटाइन डे पर की। इससे पहले उनका एक बेटा है इसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेघन की शादी 2018 में हुई थी।

विज्ञापन


पिछले साल, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने ने बताया कि पिछले साल जुलाई में उनका गर्भपात हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेगन और प्रिंस के चाहने वालों ने खास संदेश भेजे थे और उन्हें इस घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन


वैलेंटाइन डे पर परिवार से जुड़े प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि राजकुमार हैरी और मार्केल दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। साथ ही उनके बड़े बेटे आर्ची के बारे में कहा कि वह बड़ा भाई होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार हैरी के साथ 2018 में शादी से पहले 39 वर्षीय मेगन मार्कल अभिनेत्री के तौर पर सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी रखती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख फॉलोअर थे तो ट्विटर पर साढ़े तीन लाख लोग उन्हें फॉलो करते थे जबकि उनके फेसबुक पेज को आठ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।

मार्कल के मुताबिक राजकुमार हैरी से प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उन्होंने इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया और दंपत्ति ने मिलकर एक संयुक्त इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। शाही दायित्वों से अलग होने के फैसले के बाद समझौते के तहत उन्हें इस अकाउंट को बंद करना पड़ा।


गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में हैरी और मेगन के पहले बच्चे का जन्म हुआ था। वहीं याद दिला दें कि हैरी और मेगन उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ब्रिटेन के अपने शाही खानदान के दायित्वों से मुक्त होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed