फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and his wife Meghan Markle will say goodbye to social media

लंदनः राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल सोशल मीडिया को कहेंगे अलविदा

Sun, 10 Jan 2021 09:03 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Prince Harry and his wife Meghan Markle will say goodbye to social media
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल ने सोशल मीडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है जिससे वह अमेरिकी में अपनी भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।अखबार ‘द संडे टाइम्स’ के मुताबिक पिछले साल अपने एक साल के बेटे के साथ कहीं और बसने के मद्देनजर आधिकारिक शाही दायित्वों से अपने कदम पीछे खींचने वाला यह दंपत्ति अब ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

विज्ञापन


कार्यकारी शाही सदस्यों के तौर पर इंस्टाग्राम पर दोनों के एक करोड़ से ज्यादा फालोअर हैं। हैरी और मर्केल ने अमेरिका में अपनी नई “प्रगतिशील भूमिका” के तहत कथित तौर पर सोशल मीडिया को खारिज किया है। दंपत्ति के एक करीबी सूत्र ने अखबार को बताया कि उनकी अपने नए आर्चवेल फाउंडेशन के लिये सोशल मीडिया के इस्तेमाल की “कोई योजना नहीं” थी और व्यक्तिगत क्षमताओं में भी उनके इन मंचों पर वापस आने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन


ऐसा समझा जाता है कि सोशल मीडिया पर “नफरत” से सामना होने के कारण उनका इससे मोह भंग हुआ। पूर्व अभिनेत्री मेगन मर्केल ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बेहद बुरे अनुभव का पहले जिक्र भी किया था। राजकुमार हैरी के साथ 2018 में शादी से पहले 39 वर्षीय अभिनेत्री सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी रखती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख फालोअर थे तो ट्विटर पर साढ़े तीन लाख लोग उन्हें फॉले करते थे जबकि उनके फेसबुक पेज को आठ लाख से ज्यादा ‘लाइक्स’ मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्केल की एक लाइफस्टाइल वेबसाइट और ‘द टिग’ नाम का ब्लॉग भी था। राजकुमार हैरी (36) से प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उन्होंने हालांकि इन्हें बंद कर दिया और दंपत्ति ने मिलकर एक संयुक्त इंस्टाग्राम बनाया। शाही दायित्वों से अलग होने के फैसले के बाद समझौते के तहत उन्हें इस अकाउंट को बंद करना पड़ा।


अखबार की खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के बजाए दंपत्ति ऑनलाइन वीडियो और टेलीविजन पर पेशकश के जरिये अपने प्रचार कार्यों को जारी रखने के इच्छुक हैं। हालांकि वे ऐसा कुछ चुनिंदा प्रकाशकों और आर्कवेल वेबसाइट के जरिये ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed