फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Ram nath Kovind arrives in Dhaka to attend Bangladesh 50th Victory Day celebrations as guest of honour

विदेश यात्रा: विजय दिवस समारोह में भाग लेने बांग्लादेश पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, किया गया भव्य स्वागत

Wed, 15 Dec 2021 09:09 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 09:09 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यह यात्रा 15 से 17 दिसंबर तक चलेगी। उनका यह दौरा ढाका में 50वें विजय दिवस के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को होने वाले समारोह के लिए हो रहा है। 

विज्ञापन
President Ram nath Kovind arrives in Dhaka to attend Bangladesh 50th Victory Day celebrations as guest of honour
राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे बांग्लादेश - फोटो : Twitter@ Rashtrapati bhavan

विस्तार

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे और उनके आगमन पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रथम महिला रशीदा हामिद ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति के साथ एयर इंडिया वन की विशेष उड़ान के जरिए ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विमान से उतरते ही उन्हें यहां पर 21 तोपों की सलामी दी गई। 

विज्ञापन

यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और बांग्लादेश के 1971 के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के राष्ट्रपिता की बेटी ने किया कोविंद का स्वागत
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की सबसे छोटी बेटी शेख रेहाना ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ढाका में स्थित बंगबंधु मेमोरियल संग्रहालय में स्वागत किया। इसके साथ ही कोविंद ने अपने समकक्ष अब्दुल हमीद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इनमें संपर्क, व्यापार, कोविड के खिलाफ जंग और विकास भागीदारी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं बांग्लादेश
राष्ट्रपति सम्मानित अतिथि के रूप में देश के 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए 15-17 दिसंबर तक बांग्लादेश की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह यात्रा ढाका में 50वें विजय दिवस समारोह के संदर्भ में है, जिसमें बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने राष्ट्रपति कोविंद को सम्मानित अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया है। 
 
कोरोना महामारी के बाद राष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा
कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से राष्ट्रपति कोविंद की यह पहली विदेश यात्रा है। वह यहां बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed