{"_id":"5b67e6154f1c1bb8538b7283","slug":"president-of-haiti-moise-chooses-jean-henry-ceant-for-next-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैती के राष्ट्रपति मोइसे ने किया खुलासा, अगले प्रधानमंत्री के तौर पर जीन हेनरी सिएंट नामित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हैती के राष्ट्रपति मोइसे ने किया खुलासा, अगले प्रधानमंत्री के तौर पर जीन हेनरी सिएंट नामित
पोर्ट-ओ-प्रिंस, भाषा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैती के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर जीन हेनरी सिएंट का नाम नामित किया गया है। इस बात की जानकारी आज हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे द्वारा दी गई है। मोइसे ने इस नाम का खुलासा करने से पहले दोनों सदनों के नेताओं के साथ दो दिनों तक गंभीर विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन
बता दें यह घोषणा तेल की दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ पोर्ट-ओ-प्रिंस में हुए दंगों के तीन सप्ताह बाद की गई है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा, 'संसद की दोनों शाखाओं के अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने नए प्रधानमंत्री में तौर पर जीन हेनरी सिएंट को चुना है।'
विज्ञापन
2016 में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रहे सिएंट के राजनीतिक दल का नाम रेनमेन अयिति है। अगर उनके नाम को संसद से मंजूरी मिल जाती है तो वह मोइसे के समय के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन