{"_id":"6218cdb159c82334a1558f55","slug":"president-of-china-xi-jinping-speaks-his-russian-counterpart-vladimir-putin-calls-for-negotiation-with-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने की पुतिन से फोन पर बात, बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Crisis: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने की पुतिन से फोन पर बात, बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील
Fri, 25 Feb 2022 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:27 PM IST
सार
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन से यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के माध्यम से ढूंढने का समर्थन किया। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यहां हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
जिनपिंग ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में इस समय परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं। चीन का मानना है कि रूस और यूक्रेन को इस विवाद का समाधान बातचीत के जरिए खोजना चाहिए। बता दें कि रूस, चीन का करीबी सहयोगी है और इसने रूस की कार्रवाइयों की कोई निंदा नहीं की है।
विज्ञापन
जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि शीत युद्ध की मानसिकता त्यागना और उचित सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करना जरूरी है। अभी तक चीन ने इस संकट पर सतर्क कूटनीतिक रुख अपनाया है और रूस के सैन्य अभियान को 'आक्रमण' कहने या रूस के कार्यों की निंदा करने से इनकार किया है।
विज्ञापन