{"_id":"60185d3379fe08328f48e5aa","slug":"president-joe-biden-warns-of-banning-myanmar-after-coup-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यांमार पर प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यांमार पर प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी
Tue, 02 Feb 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : PTI
म्यांमार में सेना द्वारा किए गए तख्तापलट को लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम पर सीधा हमला करार देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को इस देश पर नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के शीर्ष नेताओं को सोमवार को हिरासत लेने के कदम की अमेरिका ने आलोचना की।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के अनुसार, सेना के स्वामित्व वाले टेलीविजन चैनल ‘मयावाडी टीवी’ पर सोमवार सुबह यह घोषणा की गयी कि सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।
विज्ञापन
बाइडन ने एक बयान में कहा, बर्मा (म्यांमार) की सेना द्वारा तख्तापलट, आंग सान सू ची एवं अन्य प्राधिकारियों को हिरासत में लिया जाना और राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा देश में सत्ता के लोकतंत्रिक हस्तांतरण पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सेना को जनता की इच्छा को दरकिनार नहीं करना चाहिए। लगभग एक दशक से बर्मा के लोग चुनाव कराने, लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करने और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इस प्रगति का सम्मान किया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय का भी आह्वान किया कि वह एक स्वर में म्यांमार की सेना पर दबाव डाले।