फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden address to america on ukrain and russsia dispute all the latest updates here

बाइडन की प्रेसवार्ता : प्रतिबंधों का एलान कर बोले- पश्चिम से धन नहीं जुटा सकता रूस, जानें संबोधन की सभी प्रमुख बातें

Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 01:11 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन विवाद पर दुनिया की नजर है। यूक्रेन में रूस की तरफ से उठाए जा रहे इन कदमों का पश्चिमी देशों ने माकूल जवाब देने का फैसला किया है। वहीं जो बाइडन ने अपने संबोधन से अपना रुख साफ कर दिया है।

विज्ञापन
President Joe Biden address to america on ukrain and russsia dispute all the latest updates here
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

रूस-यूक्रेन का विवाद अब चरम पर पहुंच चुका है। दोनों देशों की सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया और नए प्रतिबंधों की घोषणा की। बाइडन ने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों का आशय रूसी सरकार को पश्चिमी देशों से आर्थिक तौर पर अलग-थलग करना है। इससे पहले जर्मनी और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, वहीं कनाडा ने भी यूक्रेन को मदद भेजी है। 

विज्ञापन
  • बाइडन ने कहा कि उनका रूस से लड़ने का कोई इरादा नहीं है- लेकिन नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करने का संकल्प लिया है। बाइडन ने उन रिपोर्टों का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि रूस यूक्रेन के साथ लगती सीमा के पास ब्लड की आपूर्ति को स्टॉक कर रहा है, इसी के साथ बाइडन ने कहा कि जब तक आप युद्ध शुरू करने का इरादा नहीं रखते तब तक आपको ब्लड की आवश्यकता नहीं है। यानी पुतिन के इरादों से साफ पता चलता है कि रूस युद्ध की तैयारी कर रहा है।
  • विज्ञापन
  • व्हाइट हाउस में देश के नाम अपने संबोधन में  राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि पुतिन ने डोन्त्सक और लुहांस्क के बार में "विचित्र रूप से" दावा किया कि उन्होंने दो क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दे दी है, जो अब यूक्रेन का हिस्सा नहीं हैं। रूस यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये क्षेत्र और भी अधिक गहरे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस "अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन" कर रहा है। जो बाइडन ने पूछा कि पुतिन को अपने पड़ोसियों के क्षेत्र में नए तथाकथित देशों को घोषित करने का अधिकार कौन देता है?" अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि यह "अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन" है।
  • बाइडन ने कहा कि मैं रूस के खिलाफ पहले शुरुआती प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा हूं। उन्होंने संप्रभु ऋण से जुड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। बाइडन ने कहा कि इन प्रतिबंधों का आशय है कि रूसी सरकार को पश्चिम से आर्थिक तौर पर अलग-थलग करना है। उन्होंने कहा कि रूस अब पश्चिम से धन नहीं जुटा सकता है। रूस अड़ा रहा तो अमेरिका प्रतिबंधों को बढ़ाना जारी रखेगा।
  • बाइडन ने कहा कि हम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित यूरोपीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन के अपने समर्थन में एकजुट हैं। हम रूसी आक्रमण के विरोध में एकजुट हैं। हम अपने नाटो गठबंधन की रक्षा के अपने संकल्प में एकजुट हैं।
  • प्रतिबंधों की कड़ी में जो बाइडन ने दो बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। इसे उन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की "पहली किश्त" बताया। बाइडन ने दो बड़े बैंकों- वीईबी और रूसी सैन्य बैंक से जुड़े व्यापार को अवरुद्ध करने और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों से रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को काटने की घोषणा की। बाइडन ने कहा कि ये कदम पिछले उपायों से "बहुत आगे" हैं और रूसी सरकार को अपने संप्रभु ऋण के लिए पश्चिमी वित्तपोषण से दूर कर देंगे।
  • व्हाइट हाउस में अपनी टिप्पणी में बाइडन ने कहा कि मेरा मानना है कि पुतिन के भाषण को सुनकर पता चलता है कि यूरोपीय सुरक्षा पर 'वास्तविक बातचीत को आगे बढ़ाने' में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed