फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Emmanuel Macron could announce fresh nationwide lockdown in France, 523 Deaths in 24 hours due to coronavirus covid-19

फ्रांस में फिर से लग सकता है लॉकडाउन, 24 घंटे में 523 लोगों की मौत

Wed, 28 Oct 2020 04:20 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Wed, 28 Oct 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
President Emmanuel Macron could announce fresh nationwide lockdown in France, 523 Deaths in 24 hours due to coronavirus covid-19
इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस में कोरोना वायरस के फिर से विकराल रूप धारण करने के बाद एक बार फिर से पूरे देश में लॉकडाउन लग सकता है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जल्द ही राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में 523 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई है, जो अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक फ्रांसीसी सरकार देश में एक महीने तक लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति मैक्रों आज सरकारी टीवी पर इसका ऐलान कर सकते हैं। हालांकि मैक्रों के कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 33,417 नए मामले आ चुके हैं। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने भी संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति अपने भाषण में कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। मैक्रों कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा परिषद की दो आपात बैठक भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी स्कूलों को खुला रखा जा सकता है। सरकार के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि देश में कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन करने पर विचार चल रहा है। खासतौर से लोगों को शनिवार और रविवार को घरों से बाहर न निकलने देने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा गैर जरूरी दुकानों को बंद रखने और कर्फ्यू लगाने पर भी विचार चल रहा है। यूरोप में इन दिनों लॉकडाउन के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सख्त लॉकडाउन सू छूट दी जाए। सोमवार से मंगलवार के बीच फ्रांस में 1194 मामले बढ़ गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक हमारे उद्देश्यों से हर कोई सहमत होगा। कोई भी नहीं चाहता कि हमारे अस्पतालों में फिर से वही स्थिति आ जाए, जब उनके पास नए मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed