फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu three nation Visit Updates Algeria Economic Forum address News in Hindi

Algeria: अफ्रीकी देश के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू का दूसरा दिन, आर्थिक मंच से आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान

Tue, 15 Oct 2024 02:06 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्जीयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्जीयर्स Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 02:06 AM IST
सार

उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया समेत तीन देशों के दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यात्रा के दूसरे दिन आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले अल्जीरियाई समकक्ष अब्देलमदजीद तेब्बौने से मुलाकात की।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu three nation Visit Updates Algeria Economic Forum address News in Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है। अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


समावेशी विकास और लोकतंत्र के प्रति अल्जीरिया प्रतिबद्ध
देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में परिवर्तनकारी सुधार हुए हैं। समावेशी विकास और लोकतंत्र के लिए अल्जीरिया की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
विज्ञापन


दोनों देशों की संस्थाओं का सहयोग, यह अपनी तरह का पहला आयोजन
कार्यक्रम में दोनों देशों के व्यापार और सरकारी नेताओं ने भाग लिया। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा जिसका आयोजन अल्जीरियाई आर्थिक नवीनीकरण परिषद और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed