फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu arrives in Angola on a historic visit Update News In Hindi

Murmu Ongala Visit: ऐतिहासिक दौरे पर अंगोला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली यात्रा

Sun, 09 Nov 2025 01:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुआंडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुआंडा Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 01:46 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात अपने राजकीय दौरे पर अंगोला पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। 8 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे में वे अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, स्वतंत्रता के 50 वर्ष समारोह में भाग लेंगी और भारतीय समुदाय से मिलेंगी। इतना ही नहीं इस दौरे के दौरान ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu arrives in Angola on a historic visit Update News In Hindi
अंगोला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजकीय दौरे पर शनिवार रात अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह ऐतिहासिक दौरा भारत की अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू को अंगोला आने का निमंत्रण वहां के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको ने दिया था।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के सचिव ने क्या बोला?
वहीं मामले में विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने बताया कि यह दौरा भारत के बढ़ते फोकस को दर्शाता है, जिसमें अफ्रीका के देशों के साथ राजनीतिक, आर्थिक, विकास और सांस्कृतिक क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना शामिल है। इस दौरान 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बोत्सवाना से चीता लाने पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: कराची में खतरनाक स्मॉग से बढ़ा स्वास्थ्य संकट, बच्चों में निमोनिया-सांस की बीमारियों के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगोला में क्या है मुर्मू का कार्यक्रम?
अंगोला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले अपने समकक्ष जोआओ लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके बाद अंगोला की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने के समारोह में शामिल होंगी और फिर अंगोला संसद को संबोधित करेंगी और वहां के भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगी।


इसके बाद बोत्सवाना दौरे पर जाएंगी मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू इसके बाद 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना जाएंगी। वहां वे राष्ट्रपति डुमा गिडियन बोको से मिलेंगी और व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और जन-से-जन संबंधों पर बातचीत करेंगी। वे बोत्सवाना की संसद को संबोधित करेंगी और सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों में काफी मजबूती आई है। इस दौरे से इन रिश्तों को और रणनीतिक और जन-केंद्रित दिशा में आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: आवामी लीग के 'ढाका लॉकडाउन' कार्यक्रम से पहले सुरक्षा कड़ी, राजधानी में 7,000 जवानों की बड़ी ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed