फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump postponed 25 per cent tariffs on most goods from Mexico for a month

US: मैक्सिको को ट्रंप के टैरिफ से बड़ी राहत, आयात पर लगने वाला 25 फीसदी कर एक महीने के लिए टला

Thu, 06 Mar 2025 11:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Mar 2025 11:38 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको से आने वाले सामान पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया है। इससे पहले अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने कहा था कि टैरिफ के फैसले से वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है और उपभोक्ताओं का भरोसा डगमगा गया है। 

विज्ञापन
President Donald Trump postponed 25 per cent tariffs on most goods from Mexico for a month
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने मैक्सिको से आने वाले अधिकांश सामान पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया है। मैक्सिको के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। इससे पहले ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड ल्यूटनिक ने कहा था कि कनाडा और मैक्सिकों पर लगाए गए टैरिफ संभवत: स्थगित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सीमा पर अवैध प्रवासियों के प्रवेश और फेंटानिल को रोकने का अभियान
ट्रंप ने फरवरी की शुरुआत में आयात करों की घोषणा की थी। उसके बाद से यह दूसरी बार है जब आयात करों पर एक महीने की रोक का एलान किया गया है। यह छूट उन वस्तुओं पर लागू होगी जो ट्रंप के पहले कार्यकाल में कनाडा और मैक्सिको के साथ किए गए व्यापार समझौते के अनुरूप हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, हम सीमा पर अवैध प्रवासियों के प्रवेश और फेंटानिल को रोकने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पारस्परिक टैरिफ 2 अप्रैल से लागू किए जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति की बार-बार टैरिफ लगाने की धमकियों से वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। इन धमकियों ने उपभोक्ताओं का भरोसा कम कर दिया है और कई कारोबारों में अनिश्चितता पैदा हो गई, जिससे भर्ती और निवेश में देरी हो सकती है। ल्यूटनिक ने जोर देकर कहा कि पारस्परिक टैरिफ 2 अप्रैल से लागू किए जाएंगे। ल्यूटनिक के बयान के बाद अमेरिकी बाजार में थोड़ी तेजी दिखी। गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संकेत दिया कि उन्हें उम्मीद है कि उनका देश निकट भविष्य में अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा रहेगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed