फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Preparing for marriage for the last several years, dog tore the passport of its owner

Italy: पिछले कई साल से कर रहे थे शादी की तैयारी, डॉग ने अपने मालिक का फाड़ दिया पासपोर्ट

Tue, 22 Aug 2023 04:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 22 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

इटली में रहने वाला जोड़ा शादी का प्रमाणपत्र लेकर रात में डिनर करने के बाद घर वापस आया, तभी उन्होंने अपने डॉग के पास एक कागज का टुकड़ा पाया जो उनके पासपोर्ट का था। 

विज्ञापन
Preparing for marriage for the last several years,  dog tore the passport of its owner
Golden Retriever - फोटो : Social Media

विस्तार

इटली में एक जोड़े के साथ शादी से ठीक एक हफ्ते पहले अजीबोगरीब घटना घटी। डोनातो फ्रातारोली और मगदा मजरी ने कुछ साल पहले से ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। दोनों 17 अगस्त को अपना विवाह प्रमाणपत्र बनवाने सिटी हॉल गए। इसके बाद यह जोड़ा रात का खाना खाकर वापस लौट रहे थे, तभी उनके पालतु डॉग ने उनका ऐसा स्वागत किया, जिसे देखकर दोनो चौंक गए। 
विज्ञापन


दरअसल, उनके पालतू डॉग के मुंह में एक कागज का टुकड़ा था, जो कि उनके पासपोर्स का था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे बहुत ही प्यारे डेढ़ साल के गोल्डन रिट्रीवर को शायद हमारा दूर जाकर शादी करना पसंद नहीं था, इसलिए उसने हमें रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया। हमे रोकने के लिए उसने मेरा पासपोर्ट फाड़ दिया।' 
विज्ञापन


डॉग ने दूल्हे के पासपोर्ट के पहले चार पन्ने फाड़ दिए और पीछे के भी कुछ पन्ने फाड़े थे। मजरी ने कहा, 'दुर्भाग्यवश सभी जरूरी पन्ने उसने फाड़ दिए। तस्वीर वाले पन्ने और पासपोर्ट के पीछे बारकोड भी उसने फाड़ दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रातारोली और मजरी 31 अगस्त को उत्तरी इटली के ला तोरे दि सान मार्को में शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, पासपोर्ट बनाने के लिए आठ से 10 दिन का समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed