फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   powerful earthquake hits southern Philippines news updates world news in hindi

Philippines Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से कांपी दक्षिणी फिलीपींस की धरती, शॉपिंग मॉल की छत ढही

Sat, 18 Nov 2023 02:27 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 18 Nov 2023 02:27 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरें...

विज्ञापन
powerful earthquake hits southern Philippines news updates world news in hindi
Philippines Earthquake - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे शॉपिंग मॉल की छत धराशाई हो गई। इसके बाद मॉल में चीख-पुकार मच गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी फिलीपींस के बुरियास से 26 किलोमीटर दूर समुद्र में 78 किलोमीटर की गहराई में था। जिसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।

विज्ञापन


भूकंप के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें दो बड़े मॉल की छतें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। खंभे हिल रहे हैं। लोग डर सहमे और चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने एसएम सिटी जनरल सैंटोस मॉल और रॉबिन्सन जेनसन मॉल को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


फिलीपींस के राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सरकारी एजेंसियों को भूकंप से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमा की सतह से जा टकराया था चीन के रॉकेट का मलबा
चंद्रमा की सतह पर एक साथ बने दो गड्ढे चीन के रॉकेट के मलबे के टकराने से हुए थे। साल 2022 में चार मार्च को एक रॉकेट चंद्रमा के सुदूर हिस्से से टकराया था। इससे लगभग 29 मीटर चौड़ा एक अजीब दोहरा गड्ढा बन गया था।

पंजाब के युवक की कनाडा में हत्या, दो आरोपी फरार, जांच शुरू
पंजाब के रायकोट के गांव नत्थोवाल निवासी जगराज सिंह (28) की कनाडा के मिसिसागा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जगराज 3 माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गए व ट्रांसपोर्ट यार्ड में काम करते थे। 16 नवंबर की रात जगराज सिंह जब यार्ड में ड्यूटी पर था उसी दौरान दो लोग आए और गोलियां मारकर फरार हो गए। जगराज सिंह को गंभीर हालत में मिसिसागा के अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई, जांच जारी है।

लंदन में मारे गए ब्रिटिश सिख युवक की हुई पहचान
लंदन। दक्षिण-पश्चिम लंदन में सड़क पर हुए झगड़े में चाकू के हमले में मारे गए ब्रिटिश सिख युवक की पहचान सिमरजीत सिंह नंगपाल (17) के रूप में हुई है। लंदन के हाउंस्लो इलाके में बीते बुधवार को उन पर चाकू से हमला किया गया था। हत्यारोप में 21, 27, 31 और 71 वर्ष की उम्र के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका-फिलीपीन में परमाणु सहयोग समझौते पर दस्तखत
प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम्स ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम उठाने वाले दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इसमें ओला इलेक्टि्रक के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा सहित कुल आठ भारतवंशी शामिल हैं। 30 नवंबर से यूएई में होने वाले सम्मेलन सीओपी-28 से ठीक पहले यह सूची जारी की है। सूची में राजीव जे शाह, गीता अय्यर, जिगर शाह, मनोज सिन्हा, सीमा वाधवा व अमित सिन्हा शामिल हैं।

आर्मीनिया : विश्वविद्यालय की इमारत में विस्फोट, एक की मौत
आर्मीनिया की राजधानी येरेवान में शुक्रवार को एक विश्वविद्यालय की इमारत में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट येरेवान स्टेट यूनिवर्सिटी में रसायन विज्ञान विभाग की इमारत में हुआ। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारी धमाके के कारणों की जांच कर रहे हैं।

आईएनएस कोरा को श्रीलंका ने दी पारंपरिक रूप से विदाई
श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना के एक गाइडेड-मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा ने श्रीलंका के बंदरगाह का दौरा किया है। श्रीलंका नौसेना ने कोलंबो में बंदरगाह पर पहुंचने के बाद नौसैनिक परंपराओं के अनुपालन में भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) कोरा को पारंपरिक विदाई दी। इसमें कहा गया है कि उनकी यात्रा के सफल समापन के बाद जहाज शुक्रवार को श्रीलंका से रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed