फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Portugal MP Duarte Pacheco elected as President of IPU, defeats candidates from Pakistan, Uzbekistan, Canada

पुर्तगाल के सांसद दुआरते पचेको आईपीयू के अध्यक्ष निर्वाचित, पाकिस्तान समेत इन उम्मीदवारों को हराया

Tue, 03 Nov 2020 12:10 AM IST
देव कश्यप एएनआई, जेनेवा
एएनआई, जेनेवा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Portugal MP Duarte Pacheco elected as President of IPU, defeats candidates from Pakistan, Uzbekistan, Canada
IPU - फोटो : ANI

पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। उसके सीनेट के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक संजरानी अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में पुर्तगाल के सांसद दुआरते पचेको से हार गए हैं।

विज्ञापन


दुआरते पचेको को आईपीयू की शासी परिषद के 206वें सत्र (1 से 4 नवंबर 2020) के जारी वर्चुअल सेशन के दौरान पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान (अकमल सैदोव, लेजिस्लेटिव चैंबर के पहले डिप्टी स्पीकर) और कनाडा (सलमा अताउल्लाह, सीनेटर) को हराकर तीन साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन



पुर्तगाल के उम्मीदवार पचेको को 222 वोट मिले, जो 198 वोटों के बहुमत के आंकड़े से अधिक थे, जबकि पाकिस्तानी उम्मीदवार को केवल 52 वोट मिले। चुनाव ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित रूप से आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष ने अपनी उम्मीदवारी के लिए व्यापक रूप से प्रचार किया था और प्रचार अभियान चलाने के लिए कुछ देशों की यात्रा भी की थी। उन्होंने अन्य तीन उम्मीदवारों से संपर्क करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अध्यक्ष का चुनाव करते समय भू-राजनीतिक समूहों के बीच नियमित रोटेशन सुनिश्चित करना एक सामान्य प्रक्रिया है। पिछले बीस वर्षों में, आईपीयू की अध्यक्षता मिस्र (अरब समूह 1994-1997) के सांसदों, स्पेन (बारह प्लस समूह, 1997-1999), भारत (एशिया-पैसिफिक ग्रुप, 1999-2002) ,चिली (लैटिन अमेरिका का समूह और कैरिबियन, 2002-2005), मोरक्को (अरब समूह, 2011-2014), बांग्लादेश (एशिया-प्रशांत समूह, 2014-17) और मैक्सिको (2017-2020) के पास रही है। निवर्तमान राष्ट्रपति एक मैक्सिकन सांसद गैब्रिएला क्यूवास बैरोन हैं, जो अक्तूबर 2017 में चुने गए थे।

बता दें कि इस सत्र में में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को आईपीयू के असाधारण वर्चुअल सत्र में भाग लिया। भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में लोकसभा सदस्य पूनमबेन हेमतभाई माडम और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। इस सत्र में कुल 144 देशों के सांसद भाग ले रहे हैं। भारतीय संसद से, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा सांसद पूनमबेन और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने सुरक्षित वोटिंग तंत्र के माध्यम से अपने वोट डाले।


आईपीयू की प्रत्येक सदस्य संसद के तीन संसद सदस्य शासी परिषद में प्रतिनिधित्व करते हैं और इस हिसाब से उनके तीन मत होते हैं, बशर्ते शिष्टमंडल में पुरुष और महिला दोनों हों। पुर्तगाल से दुआरते पचेको, पाकिस्तान से मोहम्मद संजरानी, उज्बेकिस्तान से अकमल सैदोव और कनाडा से सलमा अताउल्लाहजान आईपीयू प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए उम्मीदवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed