{"_id":"5efd5c6a8ebc3ea15824f023","slug":"portrait-made-from-picture-of-doctors-who-lost-their-lives-in-coronavirus-in-mexico-now-going-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की तस्वीर से बनाया 'पोर्ट्रेट', अब हो रहा वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको में कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की तस्वीर से बनाया 'पोर्ट्रेट', अब हो रहा वायरल
Thu, 02 Jul 2020 09:33 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
महामारी में जान गंवाने वाले 198 डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों से बनाया 'पोर्ट्रेट'
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको में कोरोना वायरस ने जमकर तबाही मचाई हुई है। यहां आम लोगों के साथ-साथ डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मैक्सिको में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों को लेकर एक 'पोर्ट्रेट' (चित्र) बनाया गया है।
विज्ञापन
इस चित्र को बनाने के लिए महामारी में जान गंवाने वाले 198 डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर कहा है कि वर्तमान समय में डॉक्टरों की आलोचना करना बेहद आसान है, लेकिन उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को करना बेहद कठिन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मैक्सिको में नशा मुक्ति केंद्र में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत, सात घायल
विज्ञापन
दरअसल, इस तस्वीर को मैक्सिको के रहने वाले जर्मेन फजार्डो डॉल्सी ने ट्वीट किया है। डॉल्सी वर्तमान में नामीबिया विश्वविद्याल के 'यूएनएएम फैकल्टी ऑफ मेडिसिन' के निदेशक हैं। उन्होंने इस चित्र को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेडिकल हीरोज: इस युद्ध में जान गंवाने वाले 198 स्वास्थ्यकर्मी।'
Héroes médicos: 198 caídos en la lucha @Milenio @MilenioCiencia pic.twitter.com/X3qDBAClzu
— Germán Fajardo Dolci (@germanfajardo) June 27, 2020
बता दें कि, मैक्सिको में कोरोना वायरस से अब तक 2,31,770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते 28,510 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ, मैक्सिको में 1,38,319 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है।