{"_id":"5efd512b8ebc3ea1186e769d","slug":"mexico-firing-in-news-attack-on-drug-rehab-center-in-mexico-24-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में नशा मुक्ति केंद्र में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत, सात घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको में नशा मुक्ति केंद्र में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत, सात घायल
Thu, 02 Jul 2020 08:45 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मैक्सिको सिटी
पीटीआई, मैक्सिको सिटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको के एक नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि केंद्र पंजीकृत भी नहीं है। गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया। सात घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केंद्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है। गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन