फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Leo XIV urges release of imprisoned journalists, affirms gift of free speech, press

Pope Leo XIV: पोप ने की जेलों में बंद पत्रकारों की रिहाई की अपील, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी अनमोल तोहफा

Mon, 12 May 2025 03:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 May 2025 03:50 PM IST
सार

Pope Leo XIV: पोप लियो 14वें ने अभिव्यक्ति की आजादी को अनमोल बताते हुए जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई की अपील की। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे उन लोगों की आवाज बनें, जिनकी कोई आवाज नहीं है। 

विज्ञापन
Pope Leo XIV urges release of imprisoned journalists, affirms gift of free speech, press
पोप लियो 14 - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पोप लियो 14वें ने सोमवार को दुनियाभर में जेलों में बंद पत्रकारों की रिहाई की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी एक अनमोल तोहफा है। उन्होंने यह बात बात उस समय कही, जब वह रोम में करीब 6,000 पत्रकारों में से कुछ से मिले। ये पत्रकार पहले पोप को चुनने की प्रक्रिया (कॉनक्लेव) को कवर करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 
पहले अमेरिकी पोप (69 वर्षीय) वेटिकन ऑडिटोरियम में पत्रकारों से मिलने पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया। यह उनका आम लोगों से मिलने का पहला कार्यक्रम था। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे शब्दों का इस्तेमाल शांति के लिए करें, युद्ध का विरोध करें और उन लोगों की आवाज बनें, जिनकी कोई आवाज नहीं है। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता; जानमाल का नुकसान की खबर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उन पत्रकारों के साथ एकजुटता जताई, जो सच की तलाश और रिपोर्टिंग करते हुए जेल में डाले गए हैं। पोप ने उनकी रिहाई की अपील की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने एक बार फिर तालियां बजाईं। उन्होंने कहा, जो पत्रकार युद्ध जैसी खौफनाक स्थिति में रिपोर्टिंग करते हैं, वे मानव गरिमा, न्याय और सूचना के अधिकार के सच्चे रक्षक हैं। एक जानकारी रखने वाला व्यक्ति की स्वतंत्र फैसले ले सकता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन जेल में बंद पत्रकारों का दर्द दुनियाभर की सरकारों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अंतररात्मा को झकझोरता है। यह हम सबको याद दिलाता है कि हमें अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी की रक्षा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed