फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Leo Lung Surgery Successful health updates Public Engagements Cancelled Until October 20

पोप लियो की सर्जरी सफल: 20 अक्तूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द, फेफड़े में मिली गांठ को हटाया गया

Wed, 14 Oct 2026 08:01 AM IST
Dr. Sanjay Pandey डॉ. संजय पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:01 AM IST
सार

पोप लियो के फेफड़े में शुरुआती चरण में मिली गांठ को ऑपरेशन से हटाया गया है। 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Pope Leo Lung Surgery Successful health updates Public Engagements Cancelled Until October 20
पोप लियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो XIV के फेफड़े में मिली गांठ को सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। वेटिकन के मुताबिक, मंगलवार को रोम के जेमेली यूनिवर्सिटी अस्पताल में उनका ऑपरेशन तय योजना के अनुसार पूरा हुआ। 71 वर्षीय पोप फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


फेफड़े में गांठ का पता चला
अमेरिका में जन्मे पहले पोप लियो ने रविवार को बताया था कि नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान उनके फेफड़े में एक गांठ का पता चला है। चिकित्सकों ने इसे हटाने की सलाह दी थी। पोप के अनुसार, गांठ का पता शुरुआती चरण में ही चल गया था और वह एक सीमित हिस्से में थी। हालांकि, वेटिकन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गांठ कैंसरयुक्त थी या नहीं।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़े में गांठ को हटाने की ऐसी सर्जरी आमतौर पर कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया से की जाती है और इनमें जटिलताओं का जोखिम कम रहता है। फेफड़े के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. मैथ्यू ट्रिपलेट ने बताया कि ऐसे ऑपरेशन के बाद मरीजों को सामान्यतः कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ता है। इसके बाद वे घर पर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह आराम करेंगे
वेटिकन के प्रवक्ता के अनुसार, पोप को ऑपरेशन के बाद करीब एक सप्ताह आराम की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान वेटिकन का रोजमर्रा का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। हालांकि, जिन मामलों में पोप के हस्ताक्षर जरूरी होंगे, उन पर उनके स्वस्थ होने तक फैसला टल सकता है।


वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने पोप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि गांठ का समय रहते पता चलना राहत की बात है और ऐसी स्थिति में समय पर इलाज से समस्या का समाधान संभव हो सकता है।पोप लियो सोमवार तक अपने नियमित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उन्हें सक्रिय जीवनशैली पसंद है और वे टेनिस खेलने तथा तैराकी करने में भी रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed