फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tribute to Pope Francis St Peter's Basilica opened for public thousands of people gathered for last glimpse

पोप को श्रद्धांजलि: जनता के लिए खुला सेंट पीटर्स बेसिलिका, अंतिम झलक पाने के लिए उमड़े हजारों लोग

Thu, 24 Apr 2025 09:16 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 24 Apr 2025 09:16 AM IST
सार

पोप फ्रांसिस के निधन के बाद उनकी अंतिम झलक पाने के लिए हजारों लोग केंद्रीय गलियारे में खड़े रहे। जनता के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका खुलने के बाद पोप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन शुरू हुए।

विज्ञापन
Tribute to Pope Francis St Peter's Basilica opened for public thousands of people gathered for last glimpse
पोप फ्रांसिस के अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वेटिकन ने पोप फ्रांसिस को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका आम जनता के लिए खोला। पोप की अंतिम झलक को हजारों लोग केंद्रीय गलियारे में जुटे। फ्रांसिस का पार्थिव शरीर शनिवार को दफनाए जाने तक उसे यहीं रखा जाएगा। कैथोलिक पादरियों ने इस संबंध में अंतिम रस्म निभाई।

विज्ञापन


नया पोप चुने जाने तक वेटिकन प्रशासन का कामकाज देख रहे कार्डिनल केविन फैरेल ने समारोह की अध्यक्षता की, जहां फ्रांसिस रहते थे। लाल रंग के परिधान और टोपी पहने पादरियों ने प्रार्थना की।बेसिलिका के बाहर, लंबी मोमबत्तियां लिए पादरियों के जुलूस को अंदर प्रवेश करते हुए देखने के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर पर आम लोग उमड़ पड़े। वेटिकन निवासियों और पोप के परिवार के लिए निजी दर्शन के वास्ते फ्रांसिस की पार्थिव देह को पहली बार सेंटा मार्टा डोमस में रखा गया था।
विज्ञापन


आम कैथोलिकों के लिए व्यवस्था
तीन दिन तक चलने वाला यह सार्वजनिक अंतिम दर्शन मुख्य रूप से आम कैथोलिकों के लिए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pope Francis: लियोनार्डो डिकैप्रियो से लेकर रसल क्रो तक, इन हस्तियों ने पोप फ्रांसिस को दी श्रद्धांजलि

इस्राइल ने पोप के निधन पर शोक संदेश वाली पोस्ट हटाई
इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक संदेश वाली पोस्ट हटा ली है। पोस्ट में लिखा था, पोप फ्रांसिस, आपकी आत्मा को शांति मिले। उनकी स्मृतियां आशीर्वाद बनी रहें। इस्राइली मीडिया के अनुसार इस पोस्ट पर कुछ राजदूत, खासतौर पर कैथलिक बहुल देशों में कार्यरत राजनयिक नाराज थे। इस पर इस्राइल ने टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed