फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pompeo refuses to sign uncertain peace deal with Taliban

पोम्पिओ ने तालिबान के साथ अनिश्चित शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया

Thu, 05 Sep 2019 12:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 12:54 PM IST
सार

  • पोम्पिओ ने तालिबान के साथ किए गए शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया।
  • क्योंकि उसमें कई चीजें स्पष्ट नहीं हैं।
  • ये समझौता अमेरिका के विशेष दूत जलमै खलीलजाद ने किया था।
  • जानकारी में अफगानिस्तान, यूरोपीय संघ और ट्रंप प्रशासन के अनाम अधिकारियों के हवाले से दी है।

विज्ञापन
Pompeo refuses to sign uncertain peace deal with Taliban
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपने विशेष दूत द्वारा तालिबान के साथ किए गए शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें अल-कायदा के खिलाफ लड़ाई के लिए अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की मौजूदगी या फिर काबुल में अमेरिकी समर्थित सरकार के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


टाइम पत्रिका ने बुधवार को एक खबर में लिखा है कि पोम्पिओ ने अफगानिस्तान पर अमेरिका के विशेष दूत जलमै खलीलजाद द्वारा तालिबान के साथ नौ दौर की वार्ता के बाद किए समझौते पर हस्ताक्षर से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान, यूरोपीय संघ और ट्रंप प्रशासन के अनाम अधिकारियों के हवाले से लिखी गई इस खबर के अनुसार, समझौता अल-कायदा के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिकी बलों की अफगानिस्तान में मौजूदगी, काबुल में अमेरिका समर्थित सरकार के स्थाईत्व और यहां तक कि अफगानिस्तान में लड़ाई के अंत तक की गारंटी नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलजाद के साथ समझौते के दौरान मौजूद रहे एक अफगान अधिकारी का कहना है, "कोई भी पुख्ता तरीके से बात नहीं कर रहा है। कोई भी नहीं।"

उनका कहना है, "सब कुछ अब आशा पर आधारित है। कहीं कोई विश्वास नहीं है। विश्वास का तो कोई इतिहास भी नहीं है। तालिबान की ओर से ईमानदारी और भरोसे का कोई इतिहास ही नहीं है।" 


टाइम पत्रिका के अनुसार, तालिबान ने पोम्पियो से 'इस्लामिक एमाइरेट्स ऑफ अफगानिस्तान' के साथ हस्ताक्षर करने को कहा है। 'इस्लामिक एमाइरेट्स ऑफ अफगानिस्तान' 1996 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में स्थापित सरकार का आधिकारिक नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed