फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police said At least four people Shot Dead On US Chicago Train news updates in hindi

US: अमेरिका के शिकागो में एक ट्रेन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार लोगों की मौत; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 08:22 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Sep 2024 08:22 AM IST
सार

Shooting in US Train: शिकागो में एक ट्रेन पर गोली बरसाकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police said At least four people Shot Dead On US Chicago Train news updates in hindi
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के शिकागो में सोमवार को एक ट्रेन में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह 911 आपातकालीन हाॅटलाइन पर काॅल मिली। इसके बाद वे फाॅरेस्ट पार्क रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने तीन यात्रियों के शव बरामद किए।जबकि एक को घायल अवस्था में मेवुड स्थित लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने इलाज के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक संदिग्ध अपराधी को हिरासत में लिया गया है। उससे एक बंदूक भी जब्त की है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना अन्य घटनाओं से अलग दिखाई दे रही है। इससे समुदाय को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी करके हिंसा फैलाना आम सा हो गया है। यहां बंदूक रखना लोगों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। 

बंदूक हिंसा में मारे गए 11 हजार से अधिक लोग
शिकागो ट्रांजिट अथाॅरिटी के अनुसार, शिकागो में रोज तीन लाख से ज्यादा लोग ट्रेनों में यात्रा करते हैं। गन वायलेंस आकाईव की रिपोर्ट की मानें तो इस साल अमेरिका में 378 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। इनमें 11 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। जून में अमेरिकी सर्जन जनरल ने एक परामर्श जारी कर बंदूक हिंसा को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट घोषित कर इस पर नियंत्रण की मांग की थी, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते इसे दबा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed