{"_id":"6260ab73f6901b1b732d210c","slug":"police-order-us-capitol-evacuation-citing-aircraft-posing-a-probable-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: यूएस कैपिटल को पुलिस ने संभावित खतरे के चलते खाली कराया, बाद में कहा- कोई खतरा नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: यूएस कैपिटल को पुलिस ने संभावित खतरे के चलते खाली कराया, बाद में कहा- कोई खतरा नहीं
Thu, 21 Apr 2022 06:25 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Apr 2022 06:25 AM IST
सार
पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि आज शाम काफी सावधानी के साथ कैपिटल को खाली करा लिया गया। कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
यूएस कैपिटल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी पुलिस ने बुधवार शाम को विमान के संभावित खतरे का हवाला देते हुए यूएस कैपिटल को खाली करा लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि आज शाम काफी सावधानी के साथ कैपिटल को खाली करा लिया गया। कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसी ने खतरे को भांपते हुए प्रारंभिक बयान जारी करते हुए कहा कि एक संभावित खतरा पैदा करने वाले विमान को ट्रैक कर रहे हैं। लेकिन इसके कुछ समय बात ही पुलिस ने खतरा टलने की बात कही।
विज्ञापन
इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके स्टीफन मिलर से कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर छह जनवरी, 2021 को हुई हिंसा की जांच कर रही कांग्रेस समिति ने हाल ही में पूछताछ की थी। इस मामले से परिचित दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
यह खबर बाहर आने के बाद तुरंत सुर्खियों में आ गई, क्योंकि अल-कायदा ने न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जो हमला किया था, उसकी बुरी यादें अभी खत्म नहीं हुई हैं।