{"_id":"5d0600298ebc3e1437354041","slug":"pok-police-arrested-at-least-60-protesters-who-have-been-protesting-against-hydro-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पुलिस की बर्बरता, नीलम-झेलम परियोजना का विरोध करने वाले 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक पुलिस की बर्बरता, नीलम-झेलम परियोजना का विरोध करने वाले 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Sun, 16 Jun 2019 02:09 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
पीओके में विद्युत परियोजना का विरोध करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में पुलिस ने लगभग 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की है। यह सभी पाकिस्तान से नीलम झेलम नदियों पर जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण कार्य को रोकने की मांग कर रहे हैं। पीओके के लोग लगातार इस परियोजना का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
Muzaffarabad, PoK: Police has arrested at least 60 protesters & manhandled activists who have been protesting in Muzaffarabad city of Pakistan occupied Kashmir, demanding Islamabad to stop building hydro power projects on Neelum Jhelum rivers. pic.twitter.com/rvlkRzjURb
— ANI (@ANI) June 16, 2019विज्ञापन
नीलम-झेलम विद्युत परियोजना, पाकिस्तान में नदी के पानी से बिजली उत्पादन की योजना का एक हिस्सा है। इसके अंतर्गत नीलम नदी के पानी को झेलम पर स्थित एक विद्युत प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। जिससे कि बिजली तैयार की जाएगी। मुजफ्फराबाद से यह प्लांट थोड़ी ही दूरी पर मौजूद है। इस परियोजना की शुरुआत 2008 में हुई थी और अगस्त 2018 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे हर साल 5150 गीगावाट बिजली उत्पादन का अनुमान है।
विज्ञापन