{"_id":"665aa5af1badd062420f09c0","slug":"pok-is-not-part-of-pakistan-shehbaz-sharif-government-confession-in-islamabad-high-court-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'पाकिस्तान का हिस्सा नहीं पीओके', इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शहबाज सरकार का कबूलनामा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'पाकिस्तान का हिस्सा नहीं पीओके', इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शहबाज सरकार का कबूलनामा
Sat, 01 Jun 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:28 AM IST
सार
सरकारी वकील के बयान पर पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकारी वकील का यह दावा आजाद कश्मीर की स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में माना था कि पाकिस्तान ने 1999 में भारत के साथ समझौता तोड़ा। अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने एक नया बयान जारी किया। दरअसल, पीओके के कवि और पत्रकार अहमद फरहद शाह के दो सप्ताह से गायब होने को लेकर सुनवाई के दौरान पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पीओके उनका हिस्सा नहीं है, यह एक विदेशी क्षेत्र है। नवाज शरीफ सरकार के इस बयान को सुनकर पाकिस्तान के लोग हैरान हैं।
पीओके के कवि अहमद फरहाद को लेकर पाकिस्तान की सरकार के तरफ से वकील ने अदालत में कहा, "अहमद फरहाद को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पीओके हमारा नहीं बल्कि एक विदेशी क्षेत्र है।" हालांकि, सरकारी वकील के इस दावे पर हाईकोर्ट भी हैरान है। कोर्ट ने पूछा कि जब पीओके एक विदेशी क्षेत्र है तो पाकिस्तानी रेंजर्स वहां कैसे प्रवेश कर गए।
पाकिस्तानी वकील ने जताई नाराजगी
सरकारी वकील के इस बयान पर पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "सरकारी वकील का यह दावा पीओके की स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रहा है। अगर आजाद कश्मीर हमारा नहीं, तो फिर वहां पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती कैसे हुई।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान पीओके को बहुत नकारात्मक रूप से पेश कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद से एक कवि का अपहरण कर लिया। उन्होंने पीओके में उसे गिरफ्तार किया और इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पीओके को एक विदेशी क्षेत्र बताया। इसका मतलब है कि उनके पास पीओके में कब्जा करने वाली सेना का अधिकार है, लेकिन पाकिस्तानी अदालतों का कोई क्षेत्राधिकार नहीं है।"
विज्ञापन
बता दें कि पीओके के कवि अहमद फरहाद अपनी विद्रोही शायरी के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें उनके घर से अगवा कर लिया गया था। बुधवार को अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान ने कोर्ट में बताया कि फरहाद को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह पीओके पुलिस की हिरासत में है।

State of Pakistan projecting AJK in a very negative perspective. They kidnapped a poet from Islamabad. They don’t have moral courage to admit the kidnapping and now they showed his arrest in AJK and told IHC that AJK is foreign territory. Means they have the authority of an… https://t.co/UoHavyXyva
— Hamid Mir حامد میر (@HamidMirPAK) May 31, 2024