{"_id":"5e793f658ebc3e75db266bc0","slug":"pnb-scam-nirav-modi-remanded-in-custody-by-uk-court-until-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी की हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ी, पीएनबी घोटाले का है मुख्य आरोपी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीरव मोदी की हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ी, पीएनबी घोटाले का है मुख्य आरोपी
Tue, 24 Mar 2020 04:29 AM IST
Rajeev Rai
एजेंसी
एजेंसी
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi, PNB Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की अदालत ने सोमवार को पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी। पीएनबी घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांटेड नीरव फिलहाल लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मंगलवार को वीडियो लिंक के जरिये जेल से 28 दिन की कॉल ओवर सुनवाई के लिए पेश होना था, लेकिन जज ने कहा कि यह यह औपचारिकता पिछले बृहस्पतिवार को पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि यह केस कॉल ओवर वीडियो लिंक के माध्यम से सुनवाई के लिए 15 अप्रैल को सूचीबद्ध है। नीरव मोदी को पिछले साल 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने लंदन से गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन