फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PML-N said Nawaz Sharif not return from Britain till fully recovered

पाकिस्तान: पीएमएल-एन ने कहा- नवाज शरीफ के पूरी तरह ठीक होने तक ब्रिटेन से वापसी नहीं

Sun, 08 Aug 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Aug 2021 03:14 AM IST
सार

  • नवाज का छह महीने का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बाद उन्होंने यूके के गृह कार्यालय से स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें विस्तार देने का अनुरोध किया था
  • शहबाज ने कहा, नवाज शरीफ तभी पाकिस्तान लौटेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और लंदन में डॉक्टर उन्हें (देश वापस) यात्रा करने की अनुमति देंगे

विज्ञापन
PML-N said Nawaz Sharif not return from Britain till fully recovered
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पूरी तरह स्वस्थ होने तक ब्रिटेन से उनकी देश वापसी से इनकार किया है। शहबाज शरीफ की यह टिप्पणी ब्रिटेन सरकार द्वारा नवाज शरीफ के अपने यात्रा वीजा में विस्तार के अनुरोध को खारिज करने के कुछ दिनों बाद आई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, नवाज का छह महीने का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बाद उन्होंने यूके के गृह कार्यालय से स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें विस्तार देने का अनुरोध किया था। हालांकि, आव्रजन विभाग ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया। शुक्रवार को जारी एक बयान में नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज ने कहा कि इमरान सरकार ने सरकार के अपने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर नवाज शरीफ को इलाज के लिए पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन


शहबाज ने कहा, नवाज शरीफ तभी पाकिस्तान लौटेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और लंदन में डॉक्टर उन्हें (देश वापस) यात्रा करने की अनुमति देंगे। उन्होंने कहा कि वीजा विस्तार के संबंध में उनकी अपील पर निर्णय होने तक वह कानूनी रूप से ब्रिटेन में रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2018 में, जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक ने नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स कंपनी (एएससीएल) और हिल मेटल एस्टाब्लिशमेंट (एचएमई) संदर्भ में दोषी ठहराया था और उन्हें सात साल की कैद की सजा सुनाई थी और 1.5 अरब रुपये और 25 मिलियन अमरीकी डालर का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed