फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM sher bahadur deuba thanks pm modi for helping nepal in the fight against covid 19

सराहना: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए नेपाल के पीएम देउबा ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा- शुक्रिया

Thu, 04 Nov 2021 01:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

प्रधानमंत्री देउबा ने बुनियादी ढांचे, रेलवे लिंक, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पुनर्निर्माण परियोजनाओं सहित नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
PM sher bahadur deuba thanks pm modi for helping nepal in the fight against covid 19
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : pti

विस्तार

भारत ने कोरोना की लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशों को कोरोना की वैक्सीन के साथ अन्य चिकित्सा उपकरण दिए थे। साथ ही भारत पड़ोसी देशों को भी भारत ने चिकित्सा सामग्री और टीकों की आपूर्ति में काफी मदद की थी। इस मदद को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन


 ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में हुआ संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई पहली बैठक हुई। इस दौरान पीएम देउबा ने भारत का शुक्रिया अदा किया। जुलाई में नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद शेर बहादुर देउबा की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल की दोस्ती के कई अहम पहलुओं पर शानदार चर्चा हुई। ग्लासगो में नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैंने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ भारत-नेपाल की दोस्ती के कई अहम पहलुओं पर शानदार एवं सार्थक चर्चा की। वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई और सतत विकास को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दे हमारी दोस्ती के महत्वपूर्ण आयाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक एक विज्ञप्ति जारी की, इसमें बताया कि बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री देउबा ने बुनियादी ढांचे, रेलवे लिंक, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पुनर्निर्माण परियोजनाओं सहित नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।


पीएम देउबा ने भारत द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में की गई मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया अदा किया। बता दें कि भारत ने नेपाल को कोविड-19 रोधी टीके की 10 लाख खुराक भेंट की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed