फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Shahbaz sharif says we failed to avert Peshawar massacre

Pakistan: पेशावर नरसंहार को टालने में रहे विफल, पीएम शहबाज ने खतरों से निपटने का किया आह्वान

Sat, 04 Feb 2023 12:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 12:42 AM IST
सार

पेशावर मस्जिद में बीते सोमवार को हुए हमले में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने दोपहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था। इसमें 101 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे। 
 

विज्ञापन
PM Shahbaz sharif says we failed to avert Peshawar massacre
शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी हमलों की लहर के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पेशावर नरसंहार को रोकने में विफलता को स्वीकार किया। हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया।

विज्ञापन


गवर्नर हाउस में एक शीर्ष समिति की बैठक को संबोधित करते हुए शरीफ ने आतंकवादी हमलों के मद्देनजर विपक्षी दलों की ओर से सरकार के खिलाफ की गई आलोचना पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ राजनीतिक जगत में एकता की आवश्यकता है। सुरक्षा जांच में सेंध लगाकर आतंकवादी मस्जिद तक पहुंचने में कामयाब रहा। हमें तथ्यों को स्वीकार करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


पेशावर मस्जिद में बीते सोमवार को हुए हमले में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने दोपहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था। इसमें 101 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस ने कहा था कि हमलावर ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुसने के लिए पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। वह हेलमेट और मास्क लगाकर मोटरसाइकिल चला रहा था। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवादी गतिविधियों से जबर्दस्त रूप से प्रभावित है। बलूचिस्तान और पंजाब के शहर मियांवाली में भी आतंकी घटनाएं सामने हैं।

पाक में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। चारसड्डा जिले के निसत्ता गांव में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला कर दिया। इसके बाद संदिग्धों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम जिले के गुजराबाद इलाके में पहुंची।

मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। एक अन्य घटना में पुलिस ने शबर्रा इलाके में एक आतंकवादी को उस समय मार गिराया जब उसने एक सुरक्षा चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। तलाशी के लिए रुकने का इशारा किए जाने पर आतंकवादी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed