फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Sehle said: African migrant labor system was equally as oppressive, Indian 'indenture' system

अफ्रीकी प्रवासी श्रम प्रणाली जितनी ही दमनकारी थी, भारतीय ‘इंडेन्चर’ प्रणाली: पीएम सिहले

Thu, 19 Nov 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
PM Sehle said: African migrant labor system was equally as oppressive, Indian 'indenture' system
प्रधानमंत्री सिहले जिकालाला - फोटो : twitter

दक्षिण अफ्रीका के क्वाजूलू-नेटाल प्रांत के प्रधानमंत्री सिहले जिकालाला ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में लाई गई भारतीय ‘इंडेन्चर’ प्रणाली (लोगों से मजदूरी कराने के संबंध में अतीत में किए गए अनुबंध) भी अफ्रीकी प्रवासी श्रम प्रणाली जितनी ही दमनकारी थी।

विज्ञापन


जिकालाला ने डरबन के निकट एक स्मारक कार्यक्रम में यह बात कही। गन्नेे के रोपण के लिए गिरमिटिया भारतीय मजदूरों से भरी पहली नौका 16 नवंबर 1860 को यहां पहुंची थी। इन मजदूरों में से कई डरबन के उत्तर में माउंट एजेकॉम्बे जिले में बसे हैं, जहां देश का सबसे पुराना मंदिर श्री मरिअम्मन मंदिर है और यह अब भी धार्मिक आयोजनों के लिए लोकप्रिय है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने खदानों में काम करने के लिए सस्ते श्रम के रूप में पड़ोसी राज्यों से प्रवासी अश्वेत अफ्रीकी श्रमिकों को लाने की क्रूर प्रथा का भी उल्लेख किया। मरिअम्मन मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए जकिलाला ने उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो यहां आए और दमनकारी स्थितियों के बावजूद भारत लौटने के बजाय दक्षिण अफ्रीका में बस गए। उन्होंने कहा, हम उन 1,52,000 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साहस, बलिदान और संघर्ष का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed