फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi will visit Japan to attend the state funeral of former Prime Minister Shinzo Abe

PM Modi Japan Visit: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार आज, पीएम मोदी होंगे शामिल

Tue, 27 Sep 2022 04:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 04:21 AM IST
सार

राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान पीएम मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will visit Japan to attend the state funeral of former Prime Minister Shinzo Abe
जापान रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 सितंबर) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं। यहां से पीएम मोदी अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां एक अभिवादन समारोह होगा।
विज्ञापन


विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि  करीब 12 से 16 घंटे की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विदेश सचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति चिंह देकर सम्मानित करने का एक मौका होगा। जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत संबंध विकसित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबे के अंतिम संस्कार से पहले कूटनीतिक बैठकें
जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के 27 सितंबर को राजकीय अंतिम संस्कार से एक दिन पूर्व विदेशी नेताओं से सिलसिलेवार बैठकें कीं। ‘यूनीफिकेशन चर्च’ के साथ सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रटिक पार्टी (एलडीपी) के करीबी संबंधों पर सवाल उठाए जाने और विश्व युद्ध से पूर्व के जापानी साम्राज्यवाद से जुड़े राजकीय कार्यक्रम पर आपत्ति जताने के बीच, आबे की मंगलवार के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए जोर देने को लेकर किशिदा की आलोचना हो रही है। ‘यूनीफिकेशन चर्च’ पर अपने अनुयायियों की मान्यताओं को प्रभावित करने का आरोप है।  

पीएम करेंगे संवेदना व्यक्त 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं आज रात पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा पर जा रहा हूं, मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधान मंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा।

गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
शिंजो आंबे जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे थे। एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 67 वर्षीय आंबे को हमलावर ने पीछे से गोली मारी थी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के प्रयास के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उधर, दुनिया में सबसे सुरक्षित देशों में से एक जापान में इस तरह की घटना को विश्व को चौंका दिया था। 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed