फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi spoke with Israel PM Naftali Bennett and confirmed he is recovering well from COVID

बातचीत: पीएम मोदी ने की कोरोना संक्रमित इस्राइली समकक्ष बेनेट से बात, कहा- भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं

Mon, 04 Apr 2022 07:43 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 04 Apr 2022 07:43 PM IST
सार

भारत दौरे से ठीक पहले कोरोना संक्रमित हुए इस्राइली प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने बात की है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने कहा कि बेनेट कोरोना से उबर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi spoke with Israel PM Naftali Bennett and confirmed he is recovering well from COVID
इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की। इस दौरान उन्होंने बेनेट से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बेनेट ने कहा कि वह कोविड से ठीक होने की प्रक्रिया में हैं। दोनों नेताओं ने हालिया वैश्विक घटनाओं पर चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में भारत-इस्राइल सहयोग की भी समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी चर्चा को जारी रखने के लिए जल्द ही बेनेट का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि नफ्ताली बेनेट तीन अप्रैल को भारत दौरे पर आने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमित होने के चलते उनकी यह यात्रा टल गई है। पीएम मोदी के निमंत्रण पर वह तीन से पांच अप्रैल तक के लिए भारत आने वाले थे। आज दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत से संकेत मिला है कि स्वास्थ्य में सुधार आते ही बेनेट भारत यात्रा पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में नफ्ताली बेनेट का यह पहला भारत दौरा होगा। इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को 30 साल भी पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed