फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm narendra modi meets top Caribbean leaders discuss bilateral cooperation

PM Modi: पीएम मोदी ने शीर्ष कैरेबियाई नेताओं से की मुलाकात, गुयाना के राष्ट्रपति के साथ बैठक को बताया शानदार

Thu, 21 Nov 2024 09:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Nov 2024 09:43 AM IST
सार

पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे थे और यह बीते 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा है। गुयाना में प्रधानमंत्री ने दूसरे भारत-कैरेबियाई सम्मेलन में शिरकत की। 

विज्ञापन
pm narendra modi meets top Caribbean leaders discuss bilateral cooperation
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत कैरिकॉम शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान भारत और कैरेबियाई देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे थे और यह बीते 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा है। गुयाना में प्रधानमंत्री ने दूसरे भारत-कैरेबियाई सम्मेलन में शिरकत की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति के साथ बैठक को बताया शानदार
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के साथ शानदार बैठक हुई। राष्ट्रपति का खुद भारत के साथ मजबूत रिश्ता है। भारत हमेशा बुनियादी ढांचे, शिपिंग, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में गुयाना के लिए एक विश्वसनीय भागीदार रहेगा'। दोनों नेताओं के बीच कौशल विकास, क्षमता निर्माण, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने गुयाना के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहल को उल्लेखनीय बताया। 
विज्ञापन


बारबाडोस ने पीएम मोदी को सम्मानित करने का किया एलान
पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, 'बैठक के दौरान, बारबाडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बारबाडोस के शीर्ष सम्मान से सम्मानित करने के अपने सरकार के फैसले की घोषणा की। यह सम्मान कोविड-19 महामारी के दौरान सहायता करने और भारत-बारबाडोस संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।' यह पुरस्कार 30 नवंबर को बारबाडोस में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कैरेबियाई देशों के नेताओं से भी मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी और मिया मोटली के बीच स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्र में सहयोग के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बहामास के अपने समकक्ष फिलिप डेविस से भी मुलाकात की और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, जलवायु परिवर्तन और हरित भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री कीथ रोली के साथ ही सूरीनाम के राष्ट्रपति चैन संतोखी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने डोमिनिका के अपने समकक्ष रूजवेल्ट स्केरिट से भी मुलाकात की और उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। 


उल्लेखनीय है कि डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र में भारत की मदद और द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी समर्पण के लिए उन्हें अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। पीएम मोदी ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ भी बैठक की। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के दौरान सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री फिलिप जे पियरे से भी मुलाकात की। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत और कैरेबियाई समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख स्तंभों का प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया कि नई दिल्ली इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed