{"_id":"66f079ade70e61d3e405d283","slug":"pm-narendra-modi-announces-opening-of-two-new-indian-consulates-in-boston-and-los-angeles-usa-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi US Visit: बोस्टन-लॉस एंजिल्स में खुलेंगे दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास, PM मोदी ने न्यूयॉर्क में की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Modi US Visit: बोस्टन-लॉस एंजिल्स में खुलेंगे दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास, PM मोदी ने न्यूयॉर्क में की घोषणा
Mon, 23 Sep 2024 01:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:40 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले साल मैंने सिएटल में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी। हमने दो अतिरिक्त दूतावासों के लिए आपके सुझाव मांगे थे। भारत ने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए अमेरिका के बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि जून 2023 में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक-दूसरे के देशों में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है। हमारी साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक भलाई है और हम हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। हमने आपकी सुविधा को ध्यान में रखा है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले साल मैंने सिएटल में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी। हमने दो अतिरिक्त दूतावासों के लिए आपके सुझाव मांगे थे। भारत ने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।' इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती की प्रशंसा की। कहा कि दोनों देश लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं।
भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनियाभर में चल रहे संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, '2024 पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ, कुछ देशों के बीच संघर्ष और तनाव है। वहीं, कुछ देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकता दुनिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाना नहीं, बल्कि अपना प्रभाव बढ़ाना है।
#WATCH | Modi&US Event | PM Narendra Modi says, "Last year, I declared that our govt would open a new consulate in Seattle, it has been started now. We have also sought suggestions for two new consulates. I am happy to tell you that after your suggestion, India has decided to… pic.twitter.com/0MF80HS4RM
— ANI (@ANI) September 22, 2024
पीएम मोदी ने कहा, 'हम आग की तरह जलाने वाले नहीं, सूरज की किरण की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम दुनिया में अपना वर्चस्व नहीं चाहते, बल्कि दुनिया की समृद्धि में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र के इस उत्सव में एक साथ हैं।