{"_id":"5e68eec88ebc3ec559283fb0","slug":"pm-modi-will-address-bangbadhu-sheikh-mujibur-rahman-birth-anniversary-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंगबंधु जन्मशती समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंगबंधु जन्मशती समारोह में होंगे शामिल
Wed, 11 Mar 2020 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 11 Mar 2020 07:29 PM IST
सार
- बांग्लादेश को कोरोना के खतरे से बचने के लिए 150 एंबुलेंस भेजने का एलान
- 100 एंबुलेंस शेख मुजीब के 100वें जन्मदिन के मौके पर
- 50 एंबुलेंस भारत-बांग्लादेश के रिश्तों के 50 साल पूरे होने पर
विज्ञापन
शेख हसीना-नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
विस्तार
कोरोना वायरस के आतंक की वजह से बांग्लादेश में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेशक रद्द हो गया हो, लेकिन अब इसका नया रास्ता तलाशा गया है। मोदी अब वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिये वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन ऋृंगला ने नई दिल्ली के हैदराबाद में हुई एक बैठक के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी इस मौके पर अपना वीडियो संदेश भेजेंगे। मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश से आए पत्रकारों, संपादकों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान हर्षवर्धन ऋृंगला ने कहा कि भारत बांग्लादेश को इस मौके के लिए 150 एंबुलेंस भी भेजेगा। कोरोना वायरस से बचने की एहतियाती तैयारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत ये एंबुलेंस भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
इनमें से 100 एंबुलेंस शेख मुजीब के 100वें जन्मदिन के मौके पर और 50 एंबुलेंस भारत-बांग्लादेश के रिश्तों के 50 साल पूरे होने पर भेजे जा रही हैं।
ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बंगबंधु की जन्मशती पर आयोजित होने वाले और एक साल तक चलने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा नए सिरे से बनाई जा रही है और अब लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए बहुत बड़े और भव्य तरीके से नहीं मनाया जाएगा।
यहां तक कि 17 मार्च को ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड में होने वाले भव्य समारोह को फिलहाल स्थगति कर दिया गया है। अब यह समारोह बाद में कभी होगा। इसके अलावा जो अन्य कार्यक्रम होने थे, उन्हें भी संक्षिप्त कर दिया गया है और ज्यादा भीड़ न जमा हो, इसके लिए एहतियात बरती जा रही है।