फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi usa visit will be historic joe biden family organise private dinner with state program

US: अमेरिका में PM मोदी का होगा ऐतिहासिक स्वागत, आधिकारिक डिनर के बाद बाइडन परिवार के निजी भोज में होंगे शामिल

Tue, 13 Jun 2023 02:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 13 Jun 2023 02:02 PM IST
सार

23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
pm modi usa visit will be historic joe biden family organise private dinner with state program
पीएम मोदी और जो बाइडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जून से अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अमेरिका में भी काफी उत्साह का माहौल है और वहां की सरकार की तरफ से पीएम मोदी के दौरे को लेकर लगातार जानकारियां साझा की जा रही हैं। अब खबर आई है कि अमेरिका में आधिकारिक डिनर कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार भी पीएम मोदी के लिए डिनर कार्यक्रम का निजी आयोजन करेगा। 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 जून को पीएम मोदी, बाइडन परिवार के निजी आमंत्रण पर डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बाइडन परिवार के साथ निजी डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के बुलावे पर अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी का अमेरिका में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी 21 जून को वॉशिंगटन पहुंचेंगे, जहां शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार के आमंत्रण पर वह एक निजी डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन करेंगी। हालांकि अभी तक इस डिनर कार्यक्रम के वेन्यू का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके अगले दिन यानी कि 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन के साउथ लॉन में एक भव्य डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस स्टेट डिनर में अमेरिका और भारत के कई नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे। यह एक भव्य आयोजन होगा। ऐसी भी जानकारी है कि 23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच तकनीक, शिक्षा, ट्रेनिंग आदि मुद्दों पर बात होगी। जल्द ही दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi America Visit: अमेरिका में राजकीय भोज में शामिल होंगे पीएम मोदी, खाने में इन चीजों को करते हैं पसंद


भारतीय मूल के लोगों में भारी उत्साह
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में काफी उत्साह है। सैंकड़ों की तादाद में भारतीय मूल के लोग बसों में भरकर विभिन्न शहरों से वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में भारतीयों के वॉशिंगटन डीसी आने के चलते राजधानी में होटल्स फुल हो गए हैं और होटल के कमरों का किराया भी बढ़ गया है। कई संगठनों ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क जैसे शहरों से भारतीय मूल के लोगों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया है। 

वॉशिंगटन डीसी के लफायेते स्कवायर पार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 23 जून को पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय मूल के लोगों के साथ डिनर भी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी 19 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, जहां वह इंटरनेशनल योगा डे पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed