फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pm modi says Rama dignity and Buddha compassion is our common heritage

राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत: पीएम मोदी

Sun, 03 Nov 2019 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Nov 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Pm modi says Rama dignity and Buddha compassion is our common heritage
पीएम मोदी बैंकॉक में - फोटो : Twitter

थाईलैंड दौरे के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम की मर्यादा और भगवान बुद्ध की करुणा की हमारी साझी विरासत है। करोड़ों भारतीयों का जीवन जहां रामायण से प्रेरित होता है, वहीं, दिव्यता थाईलैंड में रामायण की है।

विज्ञापन


गरुड़ के प्रति अप्रतिम श्रद्धा है। एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि थाईलैंड के कण-कण और जन-जन में अपनापन नजर आता है। आप थाईलैंड और भारत के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों की मजबूत कड़ी हैं। भारत का नाम पौराणिक काल के जम्बू द्वीप से जुड़ा है। वहीं, थाईलैंड स्वर्ण भूमि का हिस्सा है। जम्बूद्वीप और स्वर्ण भूमि का यह जुड़ाव हजारों साल पुराना है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत में योग्यता और इनोवेटिव दिमाग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सूचना और संचार तकनीक में भारत जो काम कर रहा है उसका लाभ थाईलैंड को भी मिले, इसके लिए भी प्रयास चल रहे हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते उन्होंने हुए कहा, ‘भारत में गरीब परिवारों की रसोई धुएं से मुक्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड की आबादी से भी अधिक लोगों को (8 करोड़) मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया। आयुष्मान भारत योजना 50 करोड़ भारतीयों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की हेल्थ कवरेज दे रही है। अभी इस योजना को एक साल पूरा हुआ है, लेकिन करीब 60 लाख लोगों को इसका लाभ मिला है। हर भारतीय को बैंक खाता और बिजली कनेक्शन से जोड़ा गया, अब हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

5 साल में भारतीयों का सिर ऊंचा हुआ

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछले पांच साल में कई जगह जाने का मौका मिला और हर जगह भारतीयों से मिलकर उनसे आशीर्वाद लेने की कोशिश करता रहा हूं। जहां भी रहें, आप में भारत रहता है। आपके भीतर भारत की संस्कृति और सभ्यता के मूल्य जीवंत रहते हैं। जब वहां के नेता, बिजनेस लीडर भारतीयों की तारीफ करते हैं तब बहुत गर्व होता है। इसके लिए दुनिया में फैले सभी भारतीय बधाई के पात्र हैं। यही तो वह ताकत है जब कोई भी भारतीय कुछ कहता है तो दुनिया उसको गौर से सुनती है।’

 अब टूरिज्म से मजबूत हो रहा है संबंध

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे प्राचीन व्यापारिक रिश्ते में टेक्सटाइल की अधिक भूमिका रही है। अब पर्यटन इस कड़ी को और मजबूत कर रहा है। नार्थ ईस्ट इंडिया को हम साउथ ईस्ट एशिया के गेटवे के रूप में विकसित कर रहे हैं। भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच हाईवे शुरू हो जाएगा तो इस पूरे क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन भी बढ़ेगा। ओसीआई कार्ड को अधिक लचीला बनाया गया है। भारत की दुनिया में पहुंच बढ़ी है तो उसमें प्रवासी भारतीयों का बड़ा रोल है। इसे और सशक्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed