फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi said Quad to act as a force for global good and ensure peace in Indo Pacific

Quad Summit: पीएम मोदी बोले- हम 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड', बाइडन को भारत आने का दिया न्योता

Sat, 25 Sep 2021 04:28 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Sep 2021 04:28 AM IST
सार

पीएम मोदी ने क्वाड बैठक के दौरान कहा कि हमारा क्वाड एक तरह से फोर्स फॉर ग्लोबल गुड की भूमिका में काम करेगा। मुझे विश्वास है क्वाड में हमारा सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विश्व में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन
PM Modi said Quad to act as a force for global good and ensure peace in Indo Pacific
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के व्हाइट हाउस में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार देर रात क्वाड देशों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। जहां पीएम मोदी आज (25 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि चार लोकतंत्रों का समूह 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड' के रूप में कार्य करेगा और हिंद-प्रशांत के साथ-साथ पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, "पहली फिजिकल क्वाड समिट की ऐतिहासिक पहल के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद। हम चार देश पहली बार 2004 की सुनामी के बाद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की मदद के लिए एक साथ आए थे। आज जब विश्व कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, तो क्वाड के रूप में हम एक बार फिर मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं। हमारा क्वाड वैक्सीन इनीशिएटिव हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की मदद करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड ने सकारात्मक सोच, सकारात्मक नजरिए के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सप्लाई चेन हो या वैश्विक सुरक्षा हो, जलवायु के मुद्दे पर कार्रवाई हो या कोविड रिस्पॉन्स या फिर तकनीक में सहयोग; इन सभी विषयों पर मुझे अपने साथियों से चर्चा कर बहुत खुशी होगी। हमारा क्वाड एक तरह से फोर्स फॉर ग्लोबल गुड की भूमिका में काम करेगा। मुझे विश्वास है क्वाड में हमारा सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विश्व में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।"

गौरतलब है कि नवंबर 2017 में, भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत सामरिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के बीच महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने हेतु एक नई रणनीति विकसित करने के लिए क्वाड की स्थापना की थी।

अपने शुरुआती संबोधन में जो बाइडन ने कहा कि कोविड से लेकर जलवायु संबंधी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया के चार लोकतंत्र एक-साथ आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन के दौरान कहा, ‘मुझे भरोसा है कि हमारे सहयोग से दुनिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और समृद्धि आएगी। मेरा पूरा विश्वास है कि हमारा क्वाड गठबंधन दुनिया की बेहतरी के लिए एक ताकत के रूप में काम करेगा। हम वर्ष 2004 की सुनामी के उपरांत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग के लिए पहली बार साथ आए हैं।'

उन्होंने कहा, ‘आज, जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही हैं, हम क्वाड के हिस्से के तौर पर एक बार फिर मानवता के लिए साथ आए हैं। हमारी क्वाड टीका पहल बृहद तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की मदद करेगी।’

उन्होंने कहा कि 'हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर, क्वाड ने सकारात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'चाहे वह आपूर्ति श्रृंखला हो या वैश्विक सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई या कोविड प्रतिक्रिया, या प्रौद्योगिकी में सहयोग, मुझे क्वाड में अपने सहयोगियों के साथ चर्चा करने में खुशी होगी।'


जो बाइडन को भारत आने का दिया न्योता
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली 'जल्द से जल्द और आपसी सहुलियत' के साथ अमेरिकी नेता की यात्रा के लिए तत्पर है।

क्वाड बैठक: पीएम मोदी बोले- हम 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड', हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एकसाथ काम करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed