फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi mentioned the global conflict, said - disputes in some countries, we are celebrating democracy

PM Modi: पीएम मोदी ने किया वैश्विक संघर्ष का जिक्र, बोले- कुछ देशों में विवाद, हम मना रहे लोकतंत्र का जश्न

Sun, 22 Sep 2024 10:48 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Sun, 22 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

पीएम ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में हमें कई लक्ष्य हासिल करने हैं। हमें तीन गुना शक्ति और ताकत के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को पुष्प की खासियत भी बताई। 

विज्ञापन
PM Modi mentioned the global conflict, said - disputes in some countries, we are celebrating democracy
न्यूयॉर्क में बोले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित इनडोर स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के दौरान वैश्विक संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2024 पूरी दुनिया के लिए अहम है। एक तरफ जहां कुछ देशों के बीच विवाद और तनाव चल रहा है। जबकि भारत और अमेरिका मिलकर लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका में चुनाव होंगे और भारत में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। भारत में यह चुनाव मानव इतिहास में अब तक के सबसे बड़े चुनाव थे। पीएम ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में हमें कई लक्ष्य हासिल करने हैं। हमें तीन गुना शक्ति और ताकत के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले जब मैंने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। तब सभी ने सुना था। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रवासी भारतीयों को पुष्प की खासियत भी बताई। उन्होंने कहा कि PUSHP शब्द याद रखें। पी मतलब Progressive (प्रगतिशील) भारत, यू- Unstoppable (अजेय) भारत, एस- Spiritual (आध्यात्मिक) भारत, एच- Humanity First भारत समुदाय के लिए प्रतिबद्ध, पी- Prosperous (समृद्ध) भारत। हम PUSHP की पांच पंखुड़ियों को मिलाकर विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत ऊर्जा और सपनों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दशक में भारत दसवें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। 


पीएम ने कहा कि अब भारत अवसरों की भूमि है। अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता। अब भारत अवसरों का निर्माण करता है। अब भारत पीछे नहीं चलता है। अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है। अब भारत नेतृत्व करता है। भारत ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की नई अवधारणा दुनिया को दी है।  इसने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। यह भ्रष्टाचार को भी कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed