फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi meets Egypt Grand Mufti in Cairo discusses countering extremism radicalisation latest update in hindi

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी ने मिस्र के प्रमुख मुफ्ती से की मुलाकात, आतंकवाद-कट्टरवाद को लेकर की चर्चा

Sun, 25 Jun 2023 01:49 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 25 Jun 2023 01:49 AM IST
सार

मिस्र के प्रमुख मुफ्ती ने समावेशन और बहुलवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मुफ्ती को बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के सहयोग से दार-अल-इफ्ता में एक उत्कृष्ट आईटी केंद्र स्थापित करेगा।

विज्ञापन
PM Modi meets Egypt Grand Mufti in Cairo discusses countering extremism radicalisation latest update in hindi
PM Modi meets Egypt Grand Mufti - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिस्र के प्रमुख मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से मुलाकात की। दोनों ने भारत और मिस्र के मजबूत सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के बीच लोक संपर्क के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान दोनों में समाज में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के अलावा आतंकवाद के खिलाफ जंग और कट्टरवाद को लेकर बात हुई।

विज्ञापन
मुफ्ती ने समावेशन और बहुलवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मुफ्ती को बताया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के सहयोग से दार-अल-इफ्ता में एक उत्कृष्ट आईटी केंद्र स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के प्रमुख मुफ्ती से मुलाकात की तस्वीरें ट्विट पर साझा कीं और कहा कि मिस्र के प्रमुख मुफ्ती प्रोफेसर शॉकी इब्राहिम अल्लाम से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुलाकात के दौरान भारत-मिस्र संबंधों, विशेष रूप से सांस्कृतिक संबंध और लोक संपर्क के मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई।
पीएम मोदी भारत जैसे देश के लिए उचित नेतृत्व प्रतीत हुए: मुफ्ती 
वहीं, मुलाकात के बाद प्रमुख मुफ्ती ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह बेहद अच्छी और दिलचस्प मुलाकात थी। वास्तव में, वह भारत जैसे बड़े देश के लिए उचित नेतृत्व प्रतीत हुए। मैं पहले भी दिल्ली में मुफ्ती सम्मेलन के दौरान मोदी से मिला था। इन दोनों मुलाकातों के बीच मैंने पाया कि भारत में बहुत विकास हुआ है। यह बताता है कि वह भारत में लगातार काम कर रहे हैं। यह भारत में विभिन्न समूहों के बीच सह-अस्तित्व लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अपनाई जा रही अच्छी नीतियों को भी दर्शाता है। मिस्र के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को काहिरा पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की। उनके बीच चर्चा सामाजिक और धार्मिक सद्भाव बढ़ाने और उग्रवाद व कट्टरपंथ का मुकाबला करने से संबंधित मुद्दों पर भी केंद्रित रही।

प्रमुख मुफ्ती ने किया था भारत का दौरा
प्रमुख मुफ्ती ने पिछले महीने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के निमंत्रण पर भारत का दौरा किया था। अपनी भारत यात्रा से पहले एक लेख में, प्रमुख मुफ्ती ने चुनौतीपूर्ण दुनिया में सहयोग और समन्वय की आवश्यकता के बारे में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और प्रधानमंत्री मोदी के बयानों का उल्लेख किया था। उन्होंने लिखा था, हालांकि इस तरह के प्रयासों का कई लोगों ने स्वागत किया है, लेकिन ऐसी शुभकानाओं को आपसी विश्वास और सम्मान के टिकाऊ रिश्ते में बदलने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की जरूरत है।


भारत-मिस्र के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
इससे पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ गोलमेज बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं में व्यापार, निवेश और नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मिस्र के सात कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने बाद में प्रवासी भारतीयों से भी संवाद किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, भारत-मिस्र सभ्यतागत संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, फार्मा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की ओर से वार्ता को लेकर गठित की गई उच्च स्तरीय भारत इकाई के लिए धन्यवाद दिया और सरकार के दृष्टिकोण की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed