फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi joined asean-india informal breakfast summit in Singapore

सिंगापुर: आसियान-भारत ब्रेकफास्ट समिट में शामिल हुए पीएम मोदी, हैकाथन विजेताओं को किया सम्मानित

Thu, 15 Nov 2018 09:54 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi joined asean-india informal breakfast summit in Singapore
सिंगापुर में पीएम मोदी - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस मौके पर वह आसियान-भारत इनफॉर्मल ब्रेकफास्ट समिट में शामिल हुए। इसके बाद वह एशिया समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्होंने भारत-सिंगापुर हैकाथन 2018 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इंटरनेशनल कैडिट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सिंगापुर पहुंचे नेशनल कैडेट कॉप्स के 20 कैडेट्स से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की।


loader

इससे पहले बुधवार को उन्होंने तीसरे सिंगापुर फिटनेस फेस्टिवल को संबोधित किया था। ऐसा करने वाले वह पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भी मुलाकात की थी। दोनों के बीच आतंकवाद, रक्षा उपकरण समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

पीएम ने भारत, श्रीलंका और ब्रिटेन के सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स द्वारा निर्मित एपीआईएक्स (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक्सचेंज) बैंकिंग टेक्नोलॉजी भी लांच की। इस तकनीक को अमेरिका में विकसित किया गया है। इस टैक्नोलॉजी का उद्देश्य 10 आसियान देशों समते दुनिया के 23 देशों में रहने वाले 2 अरब ग्रामीणों को जोड़ना है। ये ऐसे लोगो होंगे जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है।

बुधवार को पीएम मोदी दूसरे रीजनल काम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) समिट में शामिल हुए थे। यहां 16 देशों के नेता मौजूद थे, जिनसे पीएम ने चर्चा की। पीएम ने सदस्य देशों से कहा कि भारत में फिटनेस और स्टार्टअप कंपनियों के लिए सुनहरे अवसर हैं। इसका भविष्य भारत में काफी बेहतर है।  
 
पीएम मोदी ने सिंगापुर की सराहना करते हुए कहा कि यह अब वित्तीय सेवाओं का हब बन चुका है। बीते साल जून में यहीं से उन्होंने रुपे कार्ड को लांच किया था। इसके अलावा यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर आधारित भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज देश के 128 बैंक यूपीआई से जुड़ चुके हैं। वहीं बीते 2 सालों में यूपीआई से ट्रांजेक्शन 1500 गुना बढ़ा है। इसमें हर माह 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed