PM Modi: भारत माता के जयकारों के बीच ब्राजील में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन 6-7 जुलाई को आयोजित होना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों जैसे शांति, सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूती, त्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से इस्तेमाल, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों आदि पर चर्चा होगी।
विस्तार
ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय दौरे पर ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और साथ ही ब्राजील का राजकीय दौरा भी करेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन 6-7 जुलाई को आयोजित होना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों जैसे शांति, सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूती, त्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से इस्तेमाल, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों आदि पर चर्चा होगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन से इतर कई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- PM In Argentina: सफल अर्जेंटीना यात्रा पर ब्यूनस आयर्स में मिली चाबी; अब चौथे चरण में पीएम मोदी ब्राजील रवाना
#WATCH | Rio De Janeiro, Brazil | Prime Minister Narendra Modi interacts with the members of the Indian diaspora as he receives a grand welcome from the people of the Indian Community
(Video Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/L1OXXycswf— ANI (@ANI) July 6, 2025
ब्राजील के राष्ट्रपति से विभिन्न मुद्दों पर होगी बैठक
पीएम मोदी ब्रासीलिया जाएंगे, जहां वे ब्राजील के राष्ट्रपति लुला से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के लोगों से संपर्क पर भी बात होगी। पीएम मोदी अर्जेंटीना से ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर पहुंचे। अर्जेंटीना में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ब्राजील के बाद पीएम मोदी नामीबिया के दौरे पर जाएंगे और वहां की संसद को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत 2 जुलाई से की थी और उनका यह दौरा 9 जुलाई तक चलेगा। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी पहले घाना पहुंचे और फिर वहां से कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो गए। वहां से अर्जेंटीना और अब ब्राजील पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.