फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi in Bharain launched renovation of 200-year-old Sree nath ji temple and offer prayers

पीएम मोदी ने 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभांरभ, भारतीय समुदाय से की बात

Sun, 25 Aug 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Aug 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
PM Modi in Bharain launched renovation of 200-year-old Sree nath ji temple and offer prayers
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का रविवार को शुभारंभ किया। मोदी ने मनामा के श्रीनाथजी मंदिर में प्रार्थना की और प्रसाद चढ़ाया जो उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में रुपे कार्ड के उद्घाटन के बाद उससे खरीदा था। श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र में सबसे पुराना मंदिर है। यहां उन्हें भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इसके बाद पट्टिका का अनावरण किया और इसके साथ ही मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का अधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'शानदार स्वागत के लिए बहरीन का शुक्रिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनामा स्थित 200 साल पुराने श्रीनाथजी मंदिर में प्रार्थना की, जो क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है। यह मंदिर बहरीनी समाज के बहुलवाद को दर्शाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा। मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है। पुनर्निर्माण के दौरान मंदिर की 200 साल पुरानी विरासत को रेखांकित किया जाएगा और नए परिसर में गर्भगृह और प्रार्थनाकक्ष होगा।

इसमें पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और अन्य अनुष्ठानों के आयोजन के लिए विशेष सुविधा होगी, ताकि बहरीन को विवाह आयोजन स्थलों के रूप में प्रोत्साहन मिले और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से रविवार को मुलाकात की और भारत एवं बहरीन के बीच मित्रता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत में व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-आदान पर विशेष ध्यान रहा।


प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट किया , 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने हमारे संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की।' 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने खासकर व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदर्भ में दोनों देशों के बीच मित्रता मजबूत करने पर बातचीत की।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed