फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi held bilateral talks with the President of Brazil; Lula da Silva said event was inspired by India

G-20: PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता; लूला दा सिल्वा बोले- आयोजन भारत से प्रेरित

Tue, 19 Nov 2024 08:59 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 19 Nov 2024 08:59 PM IST
सार

बैठक के दौरान लूला दा सिल्वा ने नई दिल्ली में जी-20 के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने यहां बहुत से ऐसी चीजें दोहराने की कोशिश की जो भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
PM Modi held bilateral talks with the President of Brazil; Lula da Silva said event was inspired by India
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और पीएम मोदी। - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां रियो डी जेनेरियो में जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और उसे संबोधित भी किया है। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता  भी की।  राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ वार्ता के दौरान  पीएम मोदी ने ब्राजील के 'भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन' पहल के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। साथ ही ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विज्ञापन


लूला दा सिल्वा ने की पीएम मोदी की सराहना
इस दौरान लूला दा सिल्वा ने नई दिल्ली में जी-20 के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने यहां बहुत से ऐसी चीजें दोहराने की कोशिश की जो भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील इस सम्मेलन को उसी स्तर की दक्षता के साथ आयोजित करना चाहता था, जैसा पिछले साल दिल्ली ने किया था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया ट्वीट
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि लूला के साथ बैठक में ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस बैठक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी-स्टार्मर मुलाकात में एफटीए पर बनी बात
पीएम मोदी की ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत फिर शुरू करने पर सहमति बनी। वहीं, पीएम ने इस दौरान आर्थिक अपराधियों विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर जोर दिया। पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलनी के बीच बैठक के दौरान दोनों देशों ने 2025-29 के लिए महत्वाकांक्षी पंचवर्षीय रणनीतिक कार्ययोजना जारी की।

गौरतलब है कि ब्राजील 19वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ ‘जी20 ट्रोइका’ का हिस्सा है। मोदी के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लिया। 
 
साझा बयान में वैश्विक संघर्ष शीघ्र रोकने का आह्वान 
ब्राजील में जुटे जी-20 नेताओं ने काफी माथापच्ची के बाद जारी साझा बयान में भूख और गरीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने, युद्धग्रस्त गाजा को अधिक सहायता मुहैया कराने और पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जंग शीघ्र रोकने का आह्वान किया। दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं ने पूरी भू-राजनीति को प्रभावित कर रहे वैश्विक संघर्षों को रोकने पर जोर भले ही दिया लेकिन इसके लिए प्रयासों को लेकर किसी ठोस योजना पर आम सहमति नहीं बन पाई।


संयुक्त बयान में भविष्य में अरबपतियों पर वैश्विक कर लगाने तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्यों से आगे बढ़ाने संबंधी सुधारों का आह्वान भी किया गया। बयान को जी-20 सदस्यों ने समर्थन दिया लेकिन इसमें पूर्ण सर्वसम्मति नहीं थी। अर्जेंटीना ने शुरुआती मसौदों में भाषा को लेकर कुछ सवाल उठाए और यही एकमात्र ऐसा देश रहा जिसने पूरे दस्तावेज का समर्थन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed