फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM leaves for Ukraine after meeting Polish industrialists

Poland: पोलैंड के उद्योगपतियों से मिले पीएम मोदी, भारत में निवेश को लेकर चर्चा; यूक्रेन के लिए रवाना

Thu, 22 Aug 2024 11:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Aug 2024 11:30 PM IST
सार

Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ से रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जाएंगे, जो 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन
PM leaves for Ukraine after meeting Polish industrialists
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ से रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जाएंगे, जो 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गॉवेल लोपिंस्की से मुलाकात की। यह कंपनी महाराष्ट्र के पुणे में अपनी महत्वपूर्ण मौजूदगी रखती है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास की कहानी पर प्रकाश डाला और बताया कि यह 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम और निवेश के अनुकूल माहौल से प्रेरित है। उन्होंने लोपिंस्की से उनकी योजनाओं के बारे में पूछा और दोनों देशों के बीच नई और उभरती तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में व्यापार सहयोग के अवसरों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत में व्यापारिक सुविधाएं और निवेश के अनुकूल माहौल देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


लोपिंस्की ने कहा, "मैं यहां शामिल होने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमने नेतृत्व के मूल्यों और खास तौर से भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बारे में बात की। हमें खुशी है कि हम भारत में निवेश करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं और यहां नए तकनीकी उद्योग, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत अच्छा अवसर उपलब्ध है। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि भारत कैसे शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में शामिल हो सकता है। ऐसा लगता है कि भारत इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से ले रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने पोलैंड की कंपनी टीजीएमओ इंडिया की प्रबंध निदेशक अलीना पॉस्लुज्नी से भी मुलाकात की। अलीना ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी के साथ हम पोलैंड में हैं। पीएम मोदी बहुत दोस्ताना और गर्मजोशी से भरे व्यक्ति हैं। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि मैं हमारी कंपनी का यहां प्रतिनिधित्व कर पा रही हूं। इस बैठक में एख विदेशी कंपी के तौर पर हमें भारत में पिछले कुछ वर्षों में जो बदलाव देखने को मिले हैं, वे हमारे निवेश के लिए बहुत जरूरी हैं। हमें लगता है कि भारत और पोलैंड के लिए आने वाले साल उम्मीद भरे होंगे। उम्मीद है कि हमारा रिश्ता और मजबूत होगा। 



प्रधानमंत्री ने पोलैंड कबड्डी महासंघ के प्रमुख मिशस स्पिज्को और बोर्ड की सदस्य अन्ना कालबारचीक से भी मुलाकात की। इसके अलावा, पीएम मोदी ने वारसॉ में पोलैंड के भारतीय संस्कृति विशेषज्ञों से भी मुलाकात की। इनमें मारिया क्रिस्टोफर बायर्स्की, मोनिका ब्रोवार्जिक, हेलिना मार्लेविज, दानुता स्टालिक और प्रेमेमिस्लाव सजुरेक सहित कई लोग शामिल थे। 

बायर्स्की ने कहा, हमें खुशी है कि चालीस साल बाद भारत से कोई प्रधानमंत्री यहां आए। प्रधानमंत्री मोदी वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की, जिससे भारतीय संस्कृति का ज्ञान दुनियाभर में फैल रहा है। आज की बैठक में ऐसा लगा कि प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्राचीन विचारों को दुनिया तक पहुंचाने पर बहुत ध्यान देते हैं। उन्होंने हमें बताया कि भारतीय परंपरा, ज्ञान और विचार को समाज में अच्छी तरह से प्रसारित करना एक भारतीय संस्कृति विशेषज्ञ का दायित्व है। 


द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर तक ले जाएंगे दोनों देश
वहीं, विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की अपनी पहली यात्रा को पूरा कर रहे हैं और यह यात्रा पीएम डोनाल्ड टस्क के निमंत्रण पर की गई थी। यह यात्रा ऐतिहासिक और बहुत सफल रही है। ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि 45 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड दौरे पर गया और इस साल दोनों देशो के बीच रणनीतिक संबंधों की स्थापना की 70 वर्षगांठ भी है। इस यात्रा का एक मुख्य पहलू यह रहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है। इसके संदर्भ में एक साझा बयान जारी किया गया है और एक कार्ययोजना तैयार की गई है। दोनों देशों ने कई क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 

अगले साल यूरोपीय संघ की अध्यक्षता करेगा पोलैंड
उन्होंने कहा, पोलैंड भारत के लिए इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। पोलैंड अगले वर्ष यूरोपीय  संघ की अध्यक्षता भी करेगा। भारत और यूरोपीय संघ के संबंध भी व्यापक हैं और एक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर बातचीत चल रही है। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि एक सामाजिक सुरक्षा समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी है, जो दोनों देशों में काम कर रहे पेशवरों के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक समझौता हुआ है। आपको इस समझौते पर हस्ताक्षर होने का इंतजार करना होगा। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में यह हो जाएगा। यह वास्तव में एक-दूसरे देशों में काम कर रहे पेशेवरों के मुद्दों को आसान बनाएगा। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed