{"_id":"5ebc56793ad19930984ae6c4","slug":"pm-imran-khan-approves-establishment-of-pension-fund-for-employees-of-pakistan-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान पोस्ट के कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड की स्थापना को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान पोस्ट के कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड की स्थापना को दी मंजूरी
Thu, 14 May 2020 01:50 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 May 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को एक बैठक में पोस्ट के कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड की स्थापना को मंजूरी दे दी। उन्होंने इसके लिए एक समिति गठित की जो पेंशन पर प्रस्तावों को अंतिम रूप देगी। इस समिति में वित्त मंत्रालय, संचार मंत्रालय, प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसीपी) और राष्ट्रीय निवेश ट्रस्ट के कई प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीएम इमरान खान द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था है। पीएम ने राजकोषीय बोझ को कम करने के लिए देश भर में पेंशन प्रणाली को आधुनिक तर्ज पर विकसित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि पेंशन पाकिस्तान पोस्ट के बजट का लगभग 34 प्रतिशत है, जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ रही है।
पीएम ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि अगले सप्ताह पाकिस्तान पोस्ट के डिजिटाइजेशन समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके तहत कर्मचारियों को बॉयोमीट्रिक सत्यापन के लिए आईपैड और अन्य गैजेट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन