फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plane hit by train after crashing on train tracks in California Police saves Pilot applauded in Viral Video news and updates

अमेरिका: रेल पटरियों पर क्रैश हुए विमान से नहीं निकल पाया पायलट और सामने आ गई ट्रेन, फिर पहुंची पुलिस और...

Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM IST
सार

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान कैलिफोर्निया के ही पैकोइमा से उड़ा था और कुछ दूर जाकर तकनीकी खराबी के कारण रेल पटरियों पर क्रैश हो गया था। 

विज्ञापन
Plane hit by train after crashing on train tracks in California Police saves Pilot applauded in Viral Video news and updates
कैलिफोर्निया में ट्रेन ने क्रैश विमान को मारी टक्कर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक विमान अचानक ही असंतुलित होकर रेल पटरियों पर जा गिरा। चौंकाने वाली बात यह है कि क्रैश के बाद पायलट विमान के अंदर ही फंस गया था। हालांकि, इससे पहले कि ट्रेन विमान को टक्कर मारकर किसी की जान ले पाती, एक पुलिसवाले ने चौकसी दिखाते हुए पायलट को कुछ सेकंड्स पहले ही प्लेन से निकाल लिया। 
विज्ञापन





इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें क्रैश विमान को पटरियों पर गिरा देखा जा सकता है। साथ ही कुछ पुलिसवालों को ट्रेन आने से पहले पायलट को निकालने की कोशिश करते भी दिखाया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान कैलिफोर्निया के ही पैकोइमा से उड़ा था और कुछ दूर जाकर तकनीकी खराबी के कारण रेल पटरियों पर क्रैश हो गया था। 
विज्ञापन

 

वीडियो में पायलट के सिर से खून निकलता देखा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले कि ट्रेन करीब आती, पुलिसवालों ने पायलट को निकाल लिया और ट्रैक से किनारे कर दिया। वीडियो के आखिर में ट्रेन को पटरियों पर पड़े विमान के मलबे के परखच्चे उड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसमें प्लेन के हिस्से उड़ते हुए आसपास गिर जाते हैं। 






लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग ने इस बहादुरी के लिए अपने पुलिसकर्मियों की तारीफ की है। एक ट्वीट में डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया, "क्रैश हुए विमान के पायलट को बचाने में पुलिसकर्मियों ने जबरदस्त हिम्मत और तेजी दिखाई।" बताया गया है कि पायलट को कुछ चोटें आई थीं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed