{"_id":"64ddd60c6940376dcc06a056","slug":"pilot-dies-after-falling-from-plane-s-bathroom-co-pilot-makes-emergency-landing-at-panama-airport-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"LATAM Airlines: विमान के बाथरूम से गिरने से पायलट की मौत, सह-पायलट ने पनामा एयरपोर्ट पर कराई आपात लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
LATAM Airlines: विमान के बाथरूम से गिरने से पायलट की मौत, सह-पायलट ने पनामा एयरपोर्ट पर कराई आपात लैंडिंग
Thu, 17 Aug 2023 01:44 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:44 PM IST
सार
मरने वाले पायलट की पहचान कैप्टन इवान अंडॉर के तौर पर की गई है, जो LATAM एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने से तीन घंटे पहले अस्वस्थ्य महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
Captain Ivan Andaur
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मियामी से चिली 271 यात्रियों को ले जा रही एक वाणिज्यिक उड़ान के बाथरूम में गिरकर पायलट की मौत हो गई। इस घटना के बाद मंगलवार की रात पनामा में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग को सह पायलट ने अंजाम दिया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार पायलट की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।
मरने वाले पायलट की पहचान कैप्टन इवान अंडॉर के तौर पर की गई है, जो LATAM एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने से तीन घंटे पहले अस्वस्थ्य महसूस कर रहा था। हालांकि, घटना के बाद विमान में मौजूद क्रू ने उन्हें आपातकालीन उपचार देने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए।
विमान पनामा सिटी के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वहां मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञ उनका इलाज करने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पायलट अंडॉर के पास 25 साल का अनुभव था।
विज्ञापन
सोमवार को एयरलाइन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'उड़ान संख्या LA505 जो मियामी से सनटियागो जा रहा था, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के कारण पनामा के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। हालांकि, जब विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद ही पायलट को मेडिकल उपचार दिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'जो भी हुआ उसे सुनकर हम हैरान हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। हम उनके 25 साल के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उड़ान के दौरान पायलट को बचाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल पनाए गए।' इस हादसे के बाद विमान मंगलवार को पनामा सिटी से रवाना हुई और चिली की ओर अपनी उड़ान भरी।